Get App

मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरे एक्सप्रेस से चपेट में आए...4 लोगों की मौत

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने से कुछ यात्रियों में घबराहट फैल गई। इसी डर के कारण कई लोग ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन इसलिए रुकी थी क्योंकि एक यात्री ने जनरल डिब्बे में मौजूद अलार्म चेन खींच दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन रुकने के बाद कई यात्री पास वाली रेलवे पटरी पर पहुंच गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 7:31 PM
मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरे एक्सप्रेस से चपेट में आए...4 लोगों की मौत
रविवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूद पड़े, जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट की चपेट में कई यात्री आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से करीब चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने वाले तीन महिला और एक बच्चे का शव अब तक बरामद किए गए हैं।

आग की अफवाह से कूदे यात्री

रेलवे अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रेन के रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतर गए थे। इसी दौरान सामने की पटरी पर तेज गति से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए। इस हादसे में कुछ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह दुर्घटना उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब 4:15 बजे हुई। उस समय खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां रुकी हुई थी। इसी दौरान यह दुखद घटना सामने आई। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें