पॉप क्वीन टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स का रोमांस अब शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने 13 जून 2026 को अपनी शादी की तारीख फाइनल कर ली है। ये डेट टेलर के लकी नंबर 13 से जुड़ी है, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है।
टेलर का 13 नंबर से गहरा नाता है। उनका जन्म 13 दिसंबर को हुआ, उनके पहले एल्बम की रिलीज 13 जून को थी और कई अवॉर्ड्स भी इसी तारीख को जीते। शादी का वेन्यू रोड आइलैंड के वॉच हिल में स्थित लग्जरी ओशन हाउस होटल होगा, जहां टेलर का बीचफ्रंट मेंशन भी है। अटलांटिक महासागर की खूबसूरत व्यू वाली यह जगह 2026 की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में शुमार हो सकती है। दूसरी दुल्हन को भारी रकम देकर डेट बुक की गई।
अगस्त 2025 में ट्रेविस ने अपने कस्टममाइज्ड ओल्ड माइन ब्रिलियंट कट रिंग से टेलर स्विफ्ट को प्रपोज किया था। दो साल का रिश्ता, जो 2023 में चीफ्स मैच और पॉडकास्ट से शुरू हुआ, अब नुमेरोलॉजी से प्रेरित जश्न की ओर बढ़ रहा। डेट 6/13/26 नंब्र 9 बनती है, जो पूर्णता का प्रतीक है। ट्रेविस के पॉडकास्ट पर टेलर ने मैथ और डेट्स का शौक कबूल किया था।
शादी में सेलेना गोमेज, गिगी हदीद और ब्रिटिश होस्ट ग्राहम नॉर्टन जैसे मेहमान होंगे। रैपर फ्लेवर फ्लेव ने पंडित बनने की पेशकश की। टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी सिर्फ एक सेलिब्रिटी इवेंट नहीं, बल्कि फैन्स के लिए भावनाओं का उत्सव है। ‘लकी नंबर 13’ को शादी की तारीख बनाकर टेलर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए यह अंक सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि उनकी पहचान और विश्वास का हिस्सा है।