Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: फिल्म ने पूरे किए 2 साल, कृति सेनन ने बताया क्यों सिफ्रा का किरदार हैं बेहद खास

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: कृति सेनन ने सिफ्रा के किरदार को मिल रहे प्यार पर अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि सिफ्रा को एक किरदार के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला है। मैंने इसे खुद महसूस किया है।

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
कृति सेनन ने बताया क्यों सिफ्रा का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: दो साल पहले कृति सेनन ने फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार निभाया था, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उनके करियर में भी एक नया मोड़ दिया। सिफ्रा के रूप में कृति की परफॉर्मेंस को हर तरफ से सराहना मिली। शाहिद कपूर के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री, सिफ्रा की मासूम और चुलबुली हंसी, और ‘धक धक’ गाने में उनका ग्रेसफुल डांस—हर पल दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

कृति सेनन ने एक बार इस किरदार को मिल रहे प्यार पर अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा था, “मुझे लगता है कि सिफ्रा को एक किरदार के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला है, और मैंने इसे खुद महसूस किया है। मैं जहां भी गई—चाहे भारत में या फिर लंदन में—लोग मुझसे सिफ्रा के नाम से फोटो खिंचवाना चाहते थे।

एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मुझे सिफ्रा कहकर बुलाया था। जब लोग आपको आपके नाम से ज़्यादा आपके किरदार के नाम से पहचानते हैं, तो वह किसी भी अभिनेता के लिए बहुत बड़ी जीत होती है। इसका मतलब है कि आपने सच में दर्शकों के दिल को छुआ है।”


इस बात का सबसे बड़ा सबूत वह पल था, जब कृति ने एक थिएटर से वीडियो साझा किया था, जहां दर्शक सिफ्रा की शरारतों पर ठहाके लगाकर हंस रहे थे। अपने किरदार को दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाते देखना कृति के लिए बेहद खास अनुभव था। इस पर उन्होंने कहा था-सिफ्रा जैसा किरदार पाकर खुशी है, जो लोगों को हंसा भी सके और जिससे वे प्यार भी कर बैठें।

साल 2024 कृति सेनन के नाम रहा, जब उन्होंने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, द क्रू और दो पत्ती जैसी तीन हिट फिल्मों के जरिए अपने अभिनय के अलग-अलग रंग दिखाए। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के क्लाइमेक्स में ‘धक धक’ गाने पर कृति का दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों का फेवरेट बन गया और एक यादगार सिनेमाई पल के रूप में उभरा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।