The Chase का टीजर आया सामने, धोनी पहली बार दिखेंगे एक्शन हीरो के रूप में...आर माधवन ने भी दिया साथ

The Chase: रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने कैप्टन माही के फैंस के बीच खुशी की लहर ला दी। इस वीडियो के सामने आते ही ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या कैप्टन कूल अब हीरो बनने वाले हैं । आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है?

अपडेटेड Sep 07, 2025 पर 8:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

फिल्म अभिनेता आर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट दे चेज का टीजर साझा किया, जिसे देखने के बाद दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। खास बात यह है कि इस टीजर में भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं, जो पहली बार एक्शन हीरो के रूप में दिखाई दिए।

द चेज के टीजर ने फैंस को किया खुश

57 सेकंड के इस टीजर में माधवन और धोनी दोनों काले कपड़ों में, सन ग्लासेज पहने और हथियार लिए हुए दिखते हैं, जो एक रहस्यमयी मिशन पर निकल पड़े हैं। इस कहानी में दोनों मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जहां धोनी कूल हीरो के रूप में अपने दिमाग का उपयोग करते हैं जबकि माधवन रोमांटिक किरदार में दिल से सोचने वाले के रूप में दिखते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)


आर माधवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया टीजर

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, एक मिशन, दो फाइटर्स। तैयार हो जाइए - एक रोमांचक और विस्फोटक पीछा शुरू होने वाला है। ‘The Chase’ का टीजर आ चुका है।” फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह टीजर किसी फिल्म, वेब सीरीज या किसी विज्ञापन का है, लेकिन धोनी की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

नेटिजन भी इस नए कॉम्बिनेशन को काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने इस जोड़ी को सुपर कॉम्बो बताया और कुछ ने धोनी को एक्शन हीरो के रूप में देखने की उम्मीद जताई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन ने हाल ही में फातिमा सना शेख के साथ नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आए थे। इसके साथ ही अब वह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में दिखाई देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।