Teddy Day: हिंदी सिनेमा की ये 6 फिल्में, जिनमें टेडी बियर लेकर आया बड़ा ट्विस्ट

Teddy Day: बॉलीवुड फिल्मों में लव स्टोरीज फैंस का हमेशा दिल जीतती है। आज टेडी डे पर हम आपको कुछ ऐसी ही रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें टेडी बियर का अहम रोल रहा है।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:24 AM
हिंदी सिनेमा की ये 6 फिल्में टेडी डे मनाने के लिए हैं एकदम परफेक्ट

Teddy Day: फरवरी में लोग प्यार को सेलिब्रेट करते हैं। वेलेंटाइन वीक के जरिए अपने पार्टनर के साथ कुछ ज्यादा क्वालटी टाइम स्पेंड करने का बहाना मिल जाता है। वहीं गिफ्ट भी मिलते हैं। टेडी डे हर साल 10 फरवरी को मनाते हैं। तो चलिए प्यार के मौसम में हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें टेडी बियर ने मेन कैरेक्टर प्ले किया है।

मैंने प्यार किया

सलमान खान स्टारर मैंने प्यार किया का वो सीन आज भी लोगों के जहन में है, जब भाग्यश्री को तोहफे में प्यारा टेडी मिलता है। ये लोगों के बीच पॉपुलर हो गया था। इस फिल्म को देखने के बाद ही लोग अपनी गर्ल फ्रेंड टेडी तोहफे में देने लगे थे।

लव स्टोरी 2050


प्रियंका चोपड़ा स्टारर लव स्टोरी 2050 ने बू नामक एक रोबोट टेडी बियर दिखाया गया है, जो फिल्म में प्रियंका का दोस्त होता है। भले ही फिल्म फ्लॉप रही हो, लेकिन रोबोट टेडी बियर बू ने लोगों का दिल जीत लिया था।

सनम तेरी कसम

2016 की फिल्म में अभिनेत्री को खुद एक टेडी बियर में बदल देती है. फिल्म में मावरा हाउकेन ने एक मनोरंजक भूमिका निभाई जो टेडी बियर की ड्रेस पहनती हैं. सूट में उनके और हर्षवर्धन राणे के साथ एक सीन काफी लोकप्रिय हुआ था.

दिल है तुम्हारा

प्रीति जिंटा और जिमि शेरगिल स्टारर दिल है तुम्हारा फिल्म में भी एक अनोखा टेडी देखने को मिलता है। फिल्म में जिमि के साथ एक अलग तरह का टेडी रहता है और वे साथ में बातें करते रहते हैं।

डार्लिंग्स

आलिया भट्ट शेफाली शाह स्टारर डार्लिंग्स में विजय वर्मा का किरदार तो सभी को याद ही है। वह फिल्म में अपनी पत्नी को एक प्यारा, गुलाबी टेडी बियर गिफ्ट में देकर उसे जीतने की कोशिश में लगा रहता है।

स्त्री

स्त्री फिल्म में राजकुमार राव भी श्रद्धा कपूर के लिए जीता गया एक बड़ा टेडी बियर उन्हें देते नजर आते हैं। फिल्म रिलीज होने पर सान काफी चर्चा में रहा। वैसे तो ये डरावनी फिल्म है लेकिन इसका टेडीबियर वाला सीन लोगों के दिलों पर छा गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।