Get App

The Bads of Bollywood Screening: आर्यन खान की सीरीज के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

The Bads of Bollywood Screening: बीती रात आर्यन खान की मच अवेटेड सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर रखा गया। इस खास मौके पर पूरा बॉलीवुड वहां पहुंचा और आर्यन का हौसला बढ़ाया। इस दौरान शाहरुख खान ने अपने चार्म से एक बार फिर लाइम लाइट लूट ली।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 11:19 AM
The Bads of Bollywood Screening: आर्यन खान की सीरीज के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
आर्यन खान की सीरीज के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला

The Bads of Bollywood Screening: शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। वो अपनी पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर खबरों में हैं। आर्यन खान ने एक्टिंग नहीं डायरेक्शन को चुना है। वो डायरेक्शन कर नेम और फेम कमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, वहीं बीती रात प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान लगभग पूरा बॉलीवुड इस इवेंट में नजर आया। इस दौरान काजोल, अजय देवगन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, सुहाना खान, गौरी, आनन्या पांडे, शनाया कपूर, नव्या नंदा, माधुरी दीक्षित, राम नैने जैसे कई स्टार्स नजर आए।

बता दें कि The Bads of Bollywood को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। ये सीरीज 18 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। सीरीज को रेड चिलीज ने प्रोड्यूस कर रहा है। रेड चिलीज के मालिक शाहरुख खान और गौरी खान हैं, जो आर्यन के माता-पिता भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें