Get App

The Great Indian Kapil Show 3: कपिल शर्मा के वेट लॉस पर रवि किशन ने ले ली चुटकी, बोले-देश ने सालों बाद तुम्हारी गर्दन...

The Great Indian Kapil Show 3: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' के आने वाले एपिसोड में सन ऑफ सरदार 2 की टीम मस्ती करती नजर आने वाली है। इस दौरान रवि किशन ने कपिल शर्मा के वेट लॉ़स पर उनकी टांग खींची।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 12:52 PM
The Great Indian Kapil Show 3: कपिल शर्मा के वेट लॉस पर रवि किशन ने ले ली चुटकी, बोले-देश ने सालों बाद तुम्हारी गर्दन...

The Great Indian Kapil Show 3:  कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि शो के पहले और दूसरे सीजन को ज्यादा पसंद किया गया था। अब तक इस शो में सलमान खान से लेकर कई बड़े स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। वहीं आने वाले एपिसोड में कपिल शर्मा संग सन ऑफ सरदार 2 की स्टार कास्ट मस्ती करती दिखेगी। फिल्म में अहम रोल प्ले कर रहे रवि किशन कपिल शर्मा के वेटलॉस पर टांग खींचते दिखने वाले हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का अपकमिंग एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा और मृणाल ठाकुर जैसे गेस्ट की मौजूदगी में, यह एपिसोड हंसी ठिठोली से भरा होगा। सबसे ख़ास बात रवि किशन की है, जो कपिल शर्मा के वेट लॉस पर उनका मजाक बनाते दिखने वाले हैं।

अपने ख़ास कॉमिक अंदाज़ में, रवि ने कपिल से कहते हैं कि इतनी लंबी नाक हमने कपिल शर्मा की कभी नहीं देखी था। सोच रहा हूं किस कठफोड़वे ने यह कमाल करके दिखा दिया है। इसके बाद कहते हैं कि सालों बाद उनकी गर्दन पूरे देश को दिखाई दे रही है। इस मज़ेदार गपशप में अजय देवगन ने रवि किशन के कमेंट पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि "कहा जाता है कि किसी नेता के हाथ में माइक कभी नहीं देना चाहिए, लेकिन तूने इसके मुंह पर लगा दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें