The Great Indian Kapil Show Season 5: नेटफ्लिक्स 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ लोगों को फिर खुशियां बाटने के लिए तैयार है। कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह कॉमेडी शो 26 सितंबर को अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करेगा।
The Great Indian Kapil Show Season 5: नेटफ्लिक्स 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ लोगों को फिर खुशियां बाटने के लिए तैयार है। कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह कॉमेडी शो 26 सितंबर को अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करेगा।
छह महीने के ब्रेक के बाद यह शो अपनी मजेदार बातचीत कॉमेडी एक्ट्स और कपिल के खास अंदाज वाले ह्यूमर के साथ लौट रहा है। सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इस प्रोग्राम में वापसी करेंगे। आने वाले सीजन को 'हंसी का त्योहार' नाम की एक फेस्टिव थीम दी गई है। नेटफ्लिक्स की प्लानिंग दिवाली और क्रिसमस जैसे बड़े मौकों पर भी इस शो को जारी रखने की है।
रिलीज से कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स ने एक रंग-बिरंगा प्रोमो शेयर किया, जिसमें कपिल शर्मा और शो के बाकी कलाकार चमकीले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में नवरात्रि, दिवाली, ईद, हैलोवीन, क्रिसमस और नए साल जैसे कई त्योहारों और जश्न की झलक दिखाई गई है। इससे पता चलता है कि दर्शक आने वाले सीजन में कई तरह की थीम और मजेदार पलों की उम्मीद कर सकते हैं।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा- "हर सीजन में हमें लगता है कि हमने बहुत मस्ती कर ली है, लेकिन फिर हमें एहसास होता है कि अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है। कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यही चीज हमें आगे बढ़ाती रहती है।"
"दुनिया भर में हमारे दर्शकों ने नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को जो प्यार दिया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। इस बार हम आने वाले त्योहारों—चाहे दिवाली हो या क्रिसमस—को पूरे दिल से मनाएंगे। बस लिफाफे अर्चना जी से दूर रखिएगा, बाकी हम तो हंसी का त्योहार लेकर आ ही रहे हैं।"नए सेलिब्रिटी मेहमानों और कपिल शर्मा के शो के सीजन 5 का टेलीकास्ट 26 सितंबर से हर शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।