Get App

The Kerala Story 2 BO Collection Day 5: होली से पहले फिल्म का जलवा, मंगलवार को कलेक्शन में जबरदस्त बढ़त

The Kerala Story 2 BO Collection Day 5: निर्माता विपुल शाह की नई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दिनों थिएटरों में जोरदार चर्चा बटोर रही है। रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाली कमाई दर्ज की। विवादों के बीच आई यह मूवी लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 10:32 AM
The Kerala Story 2 BO Collection Day 5: होली से पहले फिल्म का जलवा, मंगलवार को कलेक्शन में जबरदस्त बढ़त
The Kerala Story 2 BO Collection Day 5: होली से ठीक पहले फिल्म के कलेक्शन में हल्का उछाल देखने को मिला है।

‘द केरल स्टोरी 2’ इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज से पहले फिल्म को कई तरह की चुनौतियों और कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते इसकी रिलीज पर अनिश्चितता के बादल छा गए थे। हालांकि, तमाम विवादों और बहसों के बीच आखिरकार फिल्म ने पिछले शुक्रवार बड़े पर्दे पर दस्तक दे ही दी। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जिज्ञासा और उत्सुकता देखने को मिली।

एक ओर जहां विवादों ने इसे सुर्खियों में बनाए रखा, वहीं दूसरी तरफ इसी चर्चा ने फिल्म को शुरुआती बढ़त दिलाने में भी भूमिका निभाई। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस तय कर पाती है।

वीकडे में भी बरकरार रफ्तार

ओपनिंग वीकेंड में ठीकठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने वर्किंग डे में भी उम्मीद से बेहतर कमाई की है। खास बात यह है कि होली से ठीक पहले फिल्म के कलेक्शन में हल्का उछाल देखने को मिला है। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म की कमाई का सिलसिला थमा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें