प्रभास फैंस का इंतजार खत्म होते ही थिएटर्स में खलबली मच गई। 2026 की सबसे बड़ी साउथ रिलीज 'द राजा साब' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। शाम 6 बजे तक फिल्म ने 19.19 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया, ये आंकड़ा कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे को धूल चटा गया। सैकनिल्क जैसे ट्रैकर्स की रिपोर्ट से साफ है कि प्रभास का जादू फिर से चला गया। लेकिन खास बात यह है कि फिल्म के कुछ रिव्यूज मिक्स्ड आएं हैं। एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई के बाद रिलीज डे पर भी भारी भीड़ उमड़ी था।
फिल्म ने धनुष-कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' के 16 करोड़, अक्षय की 'स्काई फोर्स' के 12.25 करोड़, अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' के 12.5 करोड़, अक्षय की ही 'सितारे जमीन पर' के 10.7 करोड़ और 'जाट' के 9.5 करोड़ को आसानी से पछाड़ दिया है। प्रभास का मास अपील साफ दिख। तेलुगु बेल्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसके साथ ही हिंदी मार्केट में भी ठीक-ठाक रिस्पांस रहा। निर्देशक मरुति की हॉरर-फैंटेसी स्टोरी में प्रभास एक ऐसे राजकुमार के रोल में हैं जो भूत-प्रेतों से जूझते हुए कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। नंदमूरी बालकृष्णा, विद्या बालन, संजय दत्त जैसे स्टार्स भी हैं, जो पैन-इंडिया अपील बढ़ाते हैं। बजट 200 करोड़ से ऊपर होने के बावजूद ओपनिंग ने उम्मीदें जगाईं हैं। प्रीमियर के 9.15 करोड़ मिलाकर कुल 28 करोड़ के करीब है।
कुछ क्रिटिक्स ने स्टोरी के टोन और एक्जीक्यूशन पर सवाल उठाए हैं, जो बाद के दिनों में असर दिखा सकते हैं। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को पछाड़कर यह फिल्म नंबर 1 तो बन गई, लेकिन सलार (90 करोड़) या काल्कि (95 करोड़) जैसे प्रभास के रिकॉर्ड से पीछे है। फिर भी रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो सालों की सबसे बड़ी ओपनिंग है।