The Raja Saab: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' जल्द ही ओटीटी पर, जानें कब और कहां

The Raja Saab OTT release: सिनेमाघरों में मिश्रित समीक्षा और कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन झेल रही ‘द राजा साब’ अब जल्दी ही ओटीटी पर देखने को मिल सकती है। फिल्म के मेकर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की योजना बनाई है ताकि फैंस घर बैठे प्रभास की इस हॉरर-कॉमेडी का आनंद ले सकें। रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म की जानकारी जल्द साझा होगी

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
The Raja Saab OTT release: 'द राजा साब' के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में JioHotstar चुना गया है।

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की हालिया फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के चलते चर्चा में रही है। हॉरर-कॉमेडी और पारिवारिक ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्म बड़े बजट (300 करोड़ रुपये) में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने पेड प्रीव्यूज समेत 108 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद कमाई में लगातार गिरावट आई और सिर्फ 10 दिनों में फिल्म ने कुल 139.01 करोड़ रुपये ही जुटाए। इस वजह से प्रभास के फैंस को भी फिल्म से पूरी संतुष्टि नहीं मिली।

इतने बड़े बजट और उम्मीदों के बावजूद ये फिल्म थिएटर में घाटे का सामना कर रही थी। मेकर्स ने इसी घाटे और दर्शकों की कम प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्दी रिलीज करने का फैसला किया। अब फैंस घर बैठे प्रभास की नई फिल्म का आनंद ले पाएंगे और डिजिटल माध्यम से इसे देख सकते हैं।

OTT प्लेटफॉर्म और संभावित रिलीज डेट

'द राजा साब' के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में JioHotstar चुना गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फरवरी के आखिरी हफ्ते (27 फरवरी 2026) या मार्च के पहले हफ्ते (6 मार्च 2026) में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


फिल्म की कहानी

फिल्म का नायक राजू उर्फ राजा साब (प्रभास) अपनी दादी गंगा मां (जरीना वहाब) के साथ गांव में रहता है। उसकी दादी अक्सर अपने लापता पति कनकराजू (संजय दत्त) को याद करती रहती हैं। एक दिन राजू को पता चलता है कि उसके दादा हैदराबाद में हैं और वहां जाकर वो अपने दादा की भुतहा हकीकत से रूबरू होता है। राजू अपनी दादी और दादा से जुड़ी पहेलियों को सुलझाने के लिए एक घने जंगल में स्थित हवेली पहुंचता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसे अपने ही भूत बन चुके दादा से सामना करना पड़ता है।

फिल्म का स्टारकास्ट

मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब मुख्य भूमिकाओं में हैं। हॉरर-कॉमेडी और पारिवारिक ट्विस्ट से भरी ये फिल्म ओटीटी पर भी दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है।

O Romeo: हुसैन उस्तारा की बेटी ने फिर उठाए फिल्म पर सवाल, बोलीं-सपना दीदी के साथ पिता का भाई-बहन जैसा था रिश्ता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।