Get App

The Raja Saab Sequel: 'The Raja Saab' का सीक्वल हो गया कन्फर्म, प्रभास की फिल्म की बनेगी फ्रेंचाइजी

The Raja Saab Sequel: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के एंड क्रेडिट्स ने सीक्वल की पुष्टि कर दी है। फैन्स उत्साहित हैं कि यह फिल्म अब एक लंबी फ्रेंचाइजी के रूप में आगे बढ़ेगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 9:13 PM
The Raja Saab Sequel: 'The Raja Saab' का सीक्वल हो गया कन्फर्म, प्रभास की फिल्म की बनेगी फ्रेंचाइजी

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है फिल्म के एंड क्रेडिट्स ने साफ कर दिया है कि इसका सीक्वल भी बनेगा। यानी ‘द राजा साब’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत है।

एंड क्रेडिट्स में खुलासा

फिल्म के अंत में दिखाए गए क्रेडिट्स में यह इशारा दिया गया कि कहानी यहीं खत्म नहीं होती। मेकर्स ने सीक्वल की घोषणा करते हुए दर्शकों को यह भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में ‘द राजा साब’ का अगला पार्ट भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। इस खुलासे ने फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस सीक्वल का नाम'राजा साब 2: सर्कस 1935' नाम रखा गया है। ये सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि है, जो डायरेक्टर मरुति ने पहले ही हिन्ट दे दिया था।

प्रभास की स्टार पावर

प्रभास की फिल्मों का क्रेज हमेशा ही अलग रहा है। ‘बाहुबली’ से लेकर ‘सालार’ तक उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ साबित की है। ‘द राजा साब’ में उनका रोमांटिक-हॉरर अवतार दर्शकों को नया अनुभव दे रहा है। अब सीक्वल की घोषणा ने यह साफ कर दिया है कि मेकर्स प्रभास की स्टार पावर को लंबे समय तक भुनाना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें