The Vvaan Box Office Collection Day 7: 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने अच्छी ओपनिंग के बाद 7 दिनों के अंदर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 53.50 करोड़ कर लिया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन 69.07 करोड़ पहुंच गया है।
