हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे बेमिसाल एक्टर हैं, जो फिल्म में हीरो न होकर भी ऑडियंस के दिल में अपनी खास जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक उम्दा एक्टर हैं ‘तनु वेड्स मनु’ में आर माधवन के दोस्त बने पप्पी भइया का रोल करने वाले दीपक डोबरियाल। ये जो भी कैरेक्टर निभाते हैं, उसे इस तरह पेश करते हैं कि ऑडियंस को उससे प्यार हो जाता है।
अब अजय देवगन के साथ इनकी फिल्म आ रही है Son of Sardar 2। इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी चौड़ी है और इसमें अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, रवि किशन, मुकुल देव, चंकी पांडे और विंदू दारा सिंह अहम रोल निभा रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस की भी भरमार है, जिसमें मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत और अश्वनी खलसेकर का नाम शामिल है। आप सोच रहे होंगे कि इनमें से तो किसी को भी पहचानना मुश्किल नहीं है। बात दुरुस्त है। लेकिन हमारा दावा है कि फिल्म में एक एक्ट्रेस और है, जिसे आप आसानी से नहीं पहचान पाएंगे।
खास बात ये है कि इस एक्ट्रेस का नाम फिल्म की स्टारकास्ट में भी नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पांचवी एक्ट्रेस कोई और नहीं ‘तनु वेड्स मनु’ में आर माधवन के दोस्त बने पप्पी भइया यानी दीपक डोबरियाल हैं। फिल्म में उनके अजय देवगन के साथ काफी सीन हैं और इसके टीजर में भी उनको देखा जा सकता है। लड़की के गेटअप में वो काफी जंच रहे हैं। उनके इस लुक को काफी छुपा कर रखा गया है। मगर, टीजर आने के बाद से दीपक के फैन काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
अपने इस रोल के बारे में दीपक ने बताया कि ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग था, लेकिन उन्हें इसे करने में काफी मजा आया। उन्होंने कहा, ‘ये काफी चुनौतीपूर्ण था। मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं किया था। लेकिन इसमें मुझे मजा आया। और अपने एक्सपीरियंस से कह सकता हूं कि लड़की बनना आसान नहीं है।’
इस फिल्म को अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया है और अजय देवगन एफफिल्म्स बैनर तले अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है।