Baaghi 4 Trailer: साल की मोस्ट अवेटेड मूवी बागी 4 का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के करियर में सबसे सफल फिल्मों में से एक बागी फ्रेंचाइजी में हमेशा ही उनके एक्शन अवतार को फैंस ने पसंद किया है। मगर इस बार का एक्शन उनकी पिछली बागी फ्रेंचाइजी की फिल्मों से ज्यादा खतरनाक दिख रहा है।
बागी 4 के टीजर को जब रिलीज किया गया था, तभी माना जा रहा था कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन मूवी है। अब साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म का ट्रेलर देख लोगों के होश उड़ गए है। इसने दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की भी याद दिला दी है। इस ट्रेलर के हर सीन में खून खराबा दिख रहा है।
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देखकर ही आपके रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से होती हैं। इसमें एक डायलॉग है- 'एक बागी ने रोमियो, रांझा और मजनू सबको फेल कर दिया।' ट्रेलर में देक सकते हैं कि टाइगर जिसे सच मान रहे हैं, वो वास्तव में उसके दिमाग का वहम होता है। उसे बताया जाता है कि अलीशा नाम की कोई लड़की नहीं है। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर के हर सीन खतरनाक है। संजय दत्त की खलनायिकी देख एआपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर का आखिरी सीक्वेंस वाकई हैरान कर देने वाला है।
इसमें हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी फुल एक्शन मोड भी दिखेगा। टाइगर श्रॉफ के कुछ-कुछ सीन्स देख आपको शायद रणबीर कपूर के एक्शन सीक्वेंस याद आ जाएंगे। इस फिल्म में दोनों ही एक्ट्रेस टाइगर के साथ रोमांस करते दिखने वाली हैं।
फिल्म की कहानी एक बागी (टाइगर श्रॉफ) की है, जो अपनी लव लेडी का सच जानने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार है। वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी जान चली जाती है। मगर उसे बताया जाता है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह सिर्फ उसका भ्रम है। अब सच क्या है और झूठ क्या है, इसका पता लगाने की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं।
बागी 4 अगले महीने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। ए हर्षा के निर्देशन में बनी फिल्म को बड़े पर्दे पर कितना पसंद किया जाता है, यह तो रिलीज के बाद देखना दिलचस्प होगा। वहीं फिल्म में बड़ी कास्ट की वजह से मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।