Get App

Baaghi 4 Trailer: एक्शन, थ्रिलर और रोमांस...., रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 का धांसू ट्रेलर

Baaghi 4 Trailer Release: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन फिल्म बागी 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। मारधाड़ और खून-खराबे से भरी फिल्म के ट्रेलर में दोनों ही एक्टर का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म में हरनाज संधू और सोनम बाजवा का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 30, 2025 पर 3:38 PM
Baaghi 4 Trailer: एक्शन, थ्रिलर और रोमांस...., रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 का धांसू ट्रेलर
रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 का धांसू ट्रेलर

Baaghi 4 Trailer: साल की मोस्ट अवेटेड मूवी बागी 4 का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के करियर में सबसे सफल फिल्मों में से एक बागी फ्रेंचाइजी में हमेशा ही उनके एक्शन अवतार को फैंस ने पसंद किया है। मगर इस बार का एक्शन उनकी पिछली बागी फ्रेंचाइजी की फिल्मों से ज्यादा खतरनाक दिख रहा है।

बागी 4 के टीजर को जब रिलीज किया गया था, तभी माना जा रहा था कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन मूवी है। अब साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म का ट्रेलर देख लोगों के होश उड़ गए है। इसने दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की भी याद दिला दी है। इस ट्रेलर के हर सीन में खून खराबा दिख रहा है।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देखकर ही आपके रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से होती हैं। इसमें एक डायलॉग है- 'एक बागी ने रोमियो, रांझा और मजनू सबको फेल कर दिया।' ट्रेलर में देक सकते हैं कि टाइगर जिसे सच मान रहे हैं, वो वास्तव में उसके दिमाग का वहम होता है। उसे बताया जाता है कि अलीशा नाम की कोई लड़की नहीं है। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर के हर सीन खतरनाक है। संजय दत्त की खलनायिकी देख एआपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर का आखिरी सीक्वेंस वाकई हैरान कर देने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें