Cinema Ka Flashaback: फिल्में करेगी तो कोई नहीं करेगा इससे शादी..., जब तृप्ति डिमरी के रिश्तेदार देते थे ताने

Tripti Dimri Story: बुलबुल से लेकर एनिमल तक अपनी फिल्मों और मेहन के जरिए लोगों का दिल जीतने वाली तृप्ति डिमरी के लिए सफर आसान नहीं रहा है। शुरुआत में उनके माता-पिता को लोग खूब ताने दिया करते थे।

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
फिल्में करेगी तो कोई नहीं करेगा इससे शादी...जब रिश्तेदारों ने मम्मी-पापा का किया था जीना हराम

Tripti Dimri Story: 'लैला मजनू' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली तृप्ति डिमरी इन दिनों 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। तृप्ति इससे पहले कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए तृप्ति के साथ-साथ उनके माता-पिता का सफर भी तानों से भरा रहा है।

इंडस्ट्री में उनके लुक और अपीयरेंस को लेकर एक्ट्रेस को काफी जज किया गया है। ऑडिशन में रिजेक्शन झेले, टिपिकल हीरोइन न दिखने पर तरह-तरह के कमेंट किए गए। कई बार आत्मविश्वास टूटा, मगर माता-पिता का साथ उनकी ताकत सबसे बड़ा ताकत बना। ‘पोस्टर बॉयज’ से डेब्यू के बाद भी स्ट्रगल ने तृप्ति का साथ नहीं छोड़ा था। ‘लैला मजनू’ जैसी फिल्म ने एक्ट्रेस को फेम दिलाई पर बॉक्स ऑफिस पर असफलता दे दी। इसके बाद ‘बुलबुल’ और ‘कला’ से उन्हें कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की मजबूत अभिनेत्री के तौर पहचान मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिल सक्सेस अभी भी दूर थी।

2023 में ‘एनिमल’ ने तृप्ति की लाइफ में सबकुछ बदलकर रख दिया। सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद उनका किरदार लीड एक्ट्रेस से ज्यादा पॉपुलर हुआ। एक्ट्रेस रातोंरात ‘नेशनल क्रश’ बन गईं। आज तृप्ति के साथ बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ फिल्मों की लाइन लगी हुई है।


तृप्ति डिमरी 23 फरवरी 1994 को दिल्ली में जन्मी थी। उनका परिवार उत्तराखंड के गढ़वाल से ताल्लुक रखता है, लेकिन पिता दिनेश डिमरी की एयर इंडिया में नौकरी काम करते थे, इसलिए सब दिल्ली में बस गए। वे वसंत विहार स्थित एयर इंडिया कॉलोनी में रहा करती हैं।

तृप्ति के पिता को अभिनय और मंच से प्यार था। वे हर साल 10 दिनों तक रामलीला और दशहरा समारोह कराया करते थे और करीब 30 साल तक रामलीला कमिटी के सदस्य भी रहे हैं। बचपन में उन्होंने राम और रावण जैसे किरदार भी किए है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में तृप्ति ने रिवील किया था कि घर में कला और संस्कृति से जुड़ी चीजें हमेशा रही है, जिसने उनके अंदर एक्टिंग के लिए प्यार पैदा किया।

तृप्ति डिमरी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की है। दिल्ली के श्री अरबिंदो कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दौरान उनके भाई के एक दोस्त ने पार्क में उनका फोटोशूट किया था और तस्वीरों को एजेंसी में भेजा था। एक्ट्रेस को हाल की कास्ट कर लिया गया था।

तृप्ति को पहला मौका संतूर साबुन के एड के जरिए मिला था, जिसकी शूटिंग मुंबई में हुई। इस प्रोजेक्ट के बाद उन्होंने मुंबई में ठहरने का तय किया और फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उन्हें श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मॉम’ में एक छोटा रोल मिला था।

लेकिन जब तृप्ति के रिश्तेदारों को पता चल गया कि वो एक्टिंग कर रही हैं। रिश्तेदारों ने तृप्ति के पेरेंटस को खूब ताने मारे। तृप्ति ने बताया था कि ‘कुछ रिश्तेदारों ने मेरे पेरेंट्स कहते थे कि अगर आपकी बेटी फिल्मों में जाएगी, तो उसकी शादी कभी नहीं होगी। ऐसे कमेंट्स मेरे पेरेंट्स के लिए सुनने आसान तो नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्होंने हमेशा मेरा ही साथ दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।