
तस्वीरों में तृषा कृष्णन ब्लू सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ में कंट्रास्ट करते हुए बेज कलर का हैवी ब्लाउज कैरी किया है।
अपने लुक को एक्ट्रेस ने छोटी सी बिंदी, गजरे वाले बन और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया है। वहीं उनकी कजरारी आंखे अलग चार्म पैदा कर रही हैं।
जूलरी की बाद करें तो उन्होंने डायमंड का नेकपीस कैरी किया है, साथ ही मैचिंग ईयररिंग और ब्रासलेट भी पहना है, जो लुक में चार चांद लगा रहा है।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का खास कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
अपनी फोटोज को शेयर करते हुए तृषा कृष्णन ने कैप्शन में लिखा- वह प्यार हमेशा लाउड होता है। मेरे पसंदीदा लोगों को धन्यवाद...।