फिल्म- तू या मैं
फिल्म- तू या मैं
रेटिंग 3/5
डायरेक्टर- बेजॉय नांबीयर
कॉस्ट- आदर्श गौरव और शनाया कपूर
बॉलीवुड में नई जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। 'Tu Yaa Main' फिल्म का रिव्यू आते ही चर्चा में आ गई, जहां अमीर लड़की और गरीब लड़के की लव स्टोरी अचानक जानलेवा जंग बन जाती है। डायरेक्टर बेजॉय नांबीयर ने इसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की दुनिया से शुरू कर एक खतरनाक ट्विस्ट दे दिया, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है।
फिल्म की शुरुआत होती है अव्नि (शनाया कपूर) और मारूति (आदर्श गौरव) की मीटिंग से। अव्नि एक अमीर घराने की ग्लैमरस कंटेंट क्रिएटर है, जो लग्जरी लाइफ दिखाती है। वहीं मारूति साधारण बैकग्राउंड से आता है, जो अपनी मेहनत से इन्फ्लुएंसर बनने की जद्दोजहद कर रहा है। दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन क्लास डिफरेंस और फैमिली प्रेशर से टेंशन बढ़ती है। गोवा ट्रिप पर जाने के बाद कहानी टर्न ले लेती है। एक पुराने होटल के खाली स्विमिंग पूल में भारी बारिश के दौरान वो फंस जाते हैं और साथ में एक खूंखार मगरमच्छ भी रहता है।
फिल्म का पहला हिस्सा रिश्तों की नज़ाकत और भावनाओं को दिखाता है। दर्शक मरूति और अवनी की दुनिया में खो जाते हैं, उनकी खुशियों और उलझनों से जुड़ते हैं। लेकिन जैसे ही कहानी सर्वाइवल मोड में जाती है, स्क्रीन पर तनाव और रोमांच हावी हो जाता है। यह बदलाव दर्शकों को सीट से बांधे रखता है, हालांकि कई समीक्षकों का मानना है कि दोनों हिस्सों के बीच का ट्रांज़िशन उतना सहज नहीं है।
आदर्श गौरव ने मारूति का किरदार बखूबी निभाया है। उनका इमोशनल डेप्थ, डर और प्यार का मिक्स सच्चा लगता है। वो तैरना भी नहीं जानते, फिर भी जान जोखिम में डालते हैं। शनाया कपूर ने डेब्यू से सुधार दिखाया और अव्नि के किरदार में गुस्सा, डर और हिम्मत का बैलेंस कमाल का है। बेजॉय नांबीयर का डायरेक्शन सराहनीय है, खासकर सर्वाइवल सीन्स में उन्होंने कमाल का काम किया है। VFX और सिनेमेटोग्राफी ने टेंशन को रियल फील दिया। बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिल धड़काने वाला है।
हालांकि फिल्म के दो हाफ्स का कनेक्शन थोड़ा कमजोर पड़ता है। पहला पार्ट रोमांटिक और सोशल सटायर से भरा, दूसरा पूल में कैद सस्पेंस से भरा हुआ। कुछ लॉजिकल गैप्स हैं, जैसे मारूति का पहला ड्रेन में जाना। फिर भी, 150 मिनट की ये फिल्म बोर नहीं होने देती। फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। ये उन दर्शकों के लिए परफेक्ट है जो लव स्टोरी में थ्रिलर चाहते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।