Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज कैंसर, किया ये इमोशनल पोस्ट

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच कराई। जांच में उनके लिवर में टेनिस बॉल के साइड का ट्यूमर मिला। आगे की जांच में पता चला कि यह ट्यूमर कैंसरस है और यह स्टेज-2 लिवर कैंसर है

अपडेटेड May 28, 2025 पर 12:23 AM
Story continues below Advertisement
Dipika Kakar: दीपिका के इस खुलासे से उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं

Dipika Kakar: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक बड़ा खुलासा किया है। 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर है। सिमर का किरदार निभाकर फेमस हुईं दीपिका ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। दीपिका के इस खुलासे से उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

किया ये इमोशनल पोस्ट

अपने पोस्ट में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि, "कुछ हफ्ते पहले उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच कराई। जांच में उनके लिवर में टेनिस बॉल के साईज का ट्यूमर मिली। आगे की जांच में पता चला कि यह ट्यूमर कैंसर है और यह स्टेज-2 लिवर कैंसर है।" दीपिका ने लिखा, "पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे। पहले पेट दर्द के कारण अस्पताल जाना, फिर लिवर में ट्यूमर की जानकारी मिलना और बाद में पता चलना कि यह कैंसर है, यह हमारे जीवन का सबसे कठिन समय रहा है।"

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)


फैन्स कर रहे हैं दुआएं

लिवर कैंसर की सीरियस कंडीशन के बावजूद, अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ हिम्मत नहीं हारी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हूं और इस बीमारी का डटकर सामना करने के लिए तैयार हूं। अपने परिवार और आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं इसे भी पार कर जाऊंगी।" दीपिका की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और समर्थन का तांता लग गया है। एक फैन ने लिखा, "मैं बिल्कुल हैरान हूं। कृपया मजबूत बनी रहिए। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं। आप एक सच्ची फाइटर हैं।"

लंबे समय से टीवी से दूर हैं दीपिका

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को आखिरी बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' के पहले सीजन में देखा गया था। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में उनके लिवर में पाए गए ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की गई थी। दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम लगातार अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दीपिका की तबीयत से जुड़ी जानकारी भी दे रहे हैं। साथ ही वह सभी लोगों का उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद भी कर रहे हैं।

'अपनी दौलत को इस तरह दिखाते कि...", राजेश खन्ना को लेकर मौसमी चटर्जी किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।