Twinkle Khanna: एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम देख हैरान हैं ट्विंकल खन्ना, तंज कसते हुए कही ये बात

Twinkle Khanna: एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में बिल गेट्स (Bill Gates) का भी नाम शामिल है। अब ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए उन पर तंज कसा है।

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 1:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम देख हैरान हैं ट्विंकल खन्ना

Twinkle Khanna: जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के कारनामों का काला चिट्ठा एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) का जब से खुलासा हुआ है, तब से हर कोई बस हैरानी से ये सब सुन रहा है और शॉक्ड हैं। एपस्टीन फाइल्स में दुनिया के एक बढ़कर एक बड़े नाम नाम है। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) का भी नाम है।

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम जब से आया है वह खबरों में छाए हुए हैं। नाम के बाद उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए एक पोस्ट करके कहा था कि उन्हें इस मीटिंग का बहुत पछ्तावा है। जब से एपस्टीन फाइल्स रिलीज हुआ है, तभी से वह सुर्खियों में हैं। अब अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने हालिया कॉलम में बिल गेट्स पर तंज कसा है।

ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे अपने कॉलम में तंज कसते हुए लेख लिखा है। उन्होंने बिल गेट्स के एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा- सुबह 9.30 बजे जब मैं अपने ईमेल देख रही थी, तो मुझे उन पुराने दिनों की याद गई थी, जब बिल गेट्स एक्सेल की वजह से छाए हुए थे, न कि एपस्टीन की वजह से छाए थे।


ट्विंकल खन्ना ने लिखा, "एक पल के लिए मैंने माइक्रोसॉफ्ट का बॉयकॉट करने का सोचा था। फिर मैंने इस बात को वर्ड में टाइप करते हुए चीजें जारी रखी। एक्ट्रेस ने लिखा कि इंसान हमेशा नैतिकता से ज्यादा सुविधा को पहले चुनता है। लेकिन नैतिकता ज्यादा जरूरी है। वर्ड 'ज्यादा जरूरी' को लाल रंग से उन्होंने हाईलाइट किया है। काश यह उन संदिग्ध अरबपतियों को भी उनके संदिग्ध इंग्लिश स्किल्स के साथ दिखा पाता, जैसा कि एपस्टीन के सभी ईमेल में है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।