Get App

Udta Teer Review: देशभक्ति...रोमांस और कॉमेडी का मजेदार मिक्चर है आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर'

Udta Teer Review: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर उड़ता तीर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस वीकेंड अगर आप भी फिल्म देखना का कर रहे हैं प्लान तो एक बार इस रिव्यू को पढ़ लीजिए।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 10:39 AM
Udta Teer Review: देशभक्ति...रोमांस और कॉमेडी का मजेदार मिक्चर है आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर'
‘उड़ता तीर’ कॉमेडी, रोमांस, म्यूजिक और स्पाई बैकग्राउंड को मिलाकर एक मेन स्ट्रीम फैमली फिल्म है। आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग, सारा अली खान की एनर्जी और शानदार सपोर्टिंग एक्टर की मौजूदगी इसे मजेदार बनाती है।

Udta Teer Review: धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘उड़ता तीर’ कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और मजेदार म्यूजिक का मिक्चर है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म स्पाई बैकग्राउंड, हैरान कर देने वाले हादसे और कॉमेडी से भरपूर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। आकाश ए कौशिक के लेखन और निर्देशन में बनी फिल्म का अटरेक्शन इसकी कहानी, कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत पाकिस्तान के मुदिरका से होती है, जहां आतंकवादी अजहर मकसूद 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत से बदला लेने की योजना बना रहा है। अब दिल्ली में छिपा हुआ अजहर 'हिंडर' (Hinder) नाम के एक मुस्लिम डेटिंग ऐप पर अपनी 'हूर' की तलाश कर रहा है, जबकि बैकग्राउंड में 'अजरबैजान' (Azerbaijaan) नाम का गाना बज रहा है। यह काफी मजेदार है और एक पल के लिए आपको लगता है कि पूरी फिल्म इसी तरह के हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में आगे बढ़ेगी।

इसके साथ-साथ पाकिस्तानी मिलिट्री एजेंट बिलाल अहमद (उर्फ विक्रांत थापर) की कहानी भी चलती है, जो एक पाकिस्तानी जासूस के रूप में भारत के 'काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड' (आतंकवाद विरोधी दस्ते) में काम कर रहा है। सीमा पार से हुई गोलीबारी में अपने माता-पिता को खोने के बाद विक्रांत इस जासूसी के काम को उनके मौत का बदला लेने के एक मौके के रूप में देखता है। भारतीय खुफिया टीम में उसके साथ एक और पाकिस्तानी, ध्रुव (उर्फ अशफाक) भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें