UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन भारतीय फ़िल्मों पर तंज कसा है, जिनमें अपराधियों और खलनायकों को हीरो की तरह दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी फ़िल्मों ने भारत की कई पीढ़ियों को 'बिगाड़' दिया है, क्योंकि वे डाकुओं और अपराधियों को अपना रोल मॉडल मानने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने फ़िल्म निर्माताओं से ऐसी फिल्में बनाने का आग्रह किया जो समाज को प्रेरित करें, और साथ ही नकारात्मक किरदारों का महिमामंडन करने के प्रति आगाह भी किया।
