Get App

Aabir Gulaal: भारत में नहीं रिलीज होगी वाणी कपूर-फवाद खान की फिल्म, अबीर-गुलाल को लेकर फेक निकली न्यूज

Aabir Gulaal: 'अबीर गुलाल' में फवाद खान संग वाणी कपूर रोमांस करती नजर आने वाली थी। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले ने इस पर ग्रहण लगा दिया। हाल में ही खबर थी कि महीनों बाद फिल्म को भारत में रिलीज किया जा सकता है, जो फेक निकली है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 14, 2025 पर 12:52 PM
Aabir Gulaal: भारत में नहीं रिलीज होगी वाणी कपूर-फवाद खान की फिल्म, अबीर-गुलाल को लेकर फेक निकली न्यूज
भारत में नहीं रिलीज होगी वाणी कपूर-फवाद खान की फिल्म

Aabir Gulaal: फवाद खान और वाणी कपूर की पॉपुलर फिल्म'अबीर गुलाल' 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन इस बीच पहलगाम में आतंकी हमले ने इसकी रिलीज पर बैन लगवा दिया। यह फिल्म काफी समय से टलती आ रही है। हाल में ही लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई थी कि यह फिल्म अब देश के सिनेमाघरों में 26 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। लेकिन अब इस खबर का सच सामने आ गया है।

'अबीर गुलाल' फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी मानी जा रही है। लेकिन उनकी वापसी पर पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के कारण ऐसा न हो सका था। पहलगाम हमले से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि अब ठीक होने की कोई गुंजाइश नहीं थी। भारत ने अपनी सरहदों के साथ पाकिस्तानी कलाकारों के लिए अपने दिलों के दरवाजे बंद कर दिए हैं।

इस घटना और भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। भारत में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) की टीम ने अब फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को 26 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया गया है। लेकिन अब इस खबर को गलत बताया जा रहा है। 12 सिंतबर को फिल्म भारत छोड़ 75 देशों में रिलीज कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें