Vadh 2 Advance Booking: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता ने वध 2 देखने की रिक्वेस्ट की, फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Vadh 2 Advance Booking: 2026 की सबसे मोस्ट-अवेटेड थ्रिलर मिस्ट्री फिल्मों में शामिल वध 2 एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 12:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संजय मिश्रा-नीना गुप्ता स्टारर वध 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हुई

Vadh 2 Advance Booking: 2026 की सबसे मोस्ट-अवेटेड थ्रिलर मिस्ट्री फिल्मों में शामिल वध 2 एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे अनुभवी कलाकारों को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। रिलीज़ करीब आते ही दोनों कलाकारों ने दर्शकों से अपील की है कि वे वध 2 को सिनेमाघरों में जरूर देखें। 6 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।

ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों को लगातार इंट्रीग कर रही है और लोग इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित, और लव रंजन व अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और मोस्ट-अवेटेड रिलीज़ में शामिल हो चुकी है।

2025 में 56वें IFFI में हुई इसकी गाला प्रीमियर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया, जहां इसे जोरदार तालियां मिलीं और एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने साबित कर दिया है एक कलाकार को उम्र नहीं बांध सकती है। लव फिल्म्स की वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'वध 2' में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ-साथ कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला और अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी जैसे नए कलाकारों की टोली भी शामिल है। सभी एक्टर्स ने अपने-अपने किरदारों में जान फूंक दी है और ऐसा काम किया है कि आपको सबसे एक साथ प्यार हो जाता है। संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार के स्क्रीन पर आते ही आप समझ सकते हैं कि आप एक कुछ अलग देखने जा रहे हैं।

वध 2 की कहानी एक जेल गार्ड यानी संजय मिश्रा और उसकी पार्टनर नीना गुप्ता के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो उनी जिंदगी में हो रही हलचल को दिखाती है। फिल्म में कुमुद मिश्रा जेल अधीक्षक के किरदार में हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो लव स्टोरी के साथ तैयार की गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म को देखने के लिए आपको पार्ट वन नहीं देखना पड़ेगा। फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।