Valentine Day 2026: इन कपल्स को न उम्र का फासला...न जाति धर्म कर सका अलग, सात समुंदर पार कर अपना प्यार किया हासिल

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे के मौके पर आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके बीच उम्र के साथ-साथ धर्म का फासला भी रहा है लेकिन उनका रिश्ता किसी से नहीं डरा और मजबूती से आ भी खड़ा है।

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केसरिया तेरा इश्क़ है पिया...रंग जाऊं जो मैं हाथ लगाऊं...दिन बीते सारा तेरी फ़िक्र में...रैन सारी तेरी खैर मनाऊं

Valentine Day 2026: कहते हैं प्यार में न उम्र देखी जाती न ही धर्म... लेकिन जब कोई पॉपुलर फेस खास कर फीमेल अपने से छोटे पार्टनर के साथ शादी करती है तो सशल मीडिया पर खलबली मच जाती है। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप कॉलम तक हर जगह उनके रिश्ते को जज किया जा रहा होता है। लेकिन कई सेलिब्रिटी कपल्स ने लोगों की चिंता को छोड़ अपने रिश्ते को मजबूती से निभाना चुना और आज खुशहाल लाइफ जी रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी रोम कोम फिल्म से कम नहीं है। साल 2016 में निक और प्रियंका का प्यार का सफर एक मैसेज से शुरू हुआ था। 2017 में दोनों पहली बार वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 2018 में जोधपुर में तीन दिन तक चली शाही शादी में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से दोनों हमसफर बन गए। दोनों के रिश्ते को उस वक्त काफी जज किया गया था, क्योंकि प्रियंका 36 साल की थीं और निक 25 के थे। कपल के उम्र में करीब 11 साल का गैप था।


शाहिद कपूर-मीरा चोपड़ा

शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने अरेंज मैरिज की थी। साल 2014 में दोनों परिवारों ने उन्हें एक-दूसरे से मिलवाया था। पहली ही मुलाकात में दोनों ने एक दूसरे से काफी अच्छे से बात की थी। 14 साल का एज गैप होने के बावजूद दोनों की बॉन्डिंग लोगों के लिए मिसाल है। 2015 में सादगी से दोनों ने शादी कर ली थी।

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ और करीना की मोहब्बत फिल्म ‘टशन’ के सेट पर परवान चढ़ी थी। 2012 में करीना ने पटौदी के नवाब सैफ अली खान से निकाह कर लिया था। दोनों के बीच 10 साल का ऐज गैप है। लेकिन उनकी बॉन्डिंग और दोस्ती के लोग दीवाने है। आज कपल तैमूर और जेह के पेरेंट्स हैं और अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय करते नजर आते हैं साथ ही फैंस के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं। दोनों के बीच न उम्र बाधा बनीं न ही धर्म।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी काफी अलग है। आलिया को बचपन से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। वह उनसे शादी करना चाहती थीं। उनकी किस्मत ने भी उनका पूरा साथ दिया। दोनों का रिश्ता ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान चर्चा में आया। लॉकडाउन में दोनों साथ रहे और 2022 में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे ले लिए। कपल के बीच 11 साल का अंतर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।