Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे पर लव वर्ड की खुशी अलग होती है। हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी इस प्यार के हफ्ते को सेलीब्रेट किया जाता है। हिंदी फिल्मों में हो या रियल लाइफ में एक्टर्स की लव स्टोरीज भी खूब लोगों को खूब इंस्पायर करती है। लेकिन आज के इस खास मौके पर चलिए आपको बॉलीवुड की कुछ आइकॉनिक लव स्टोरीज के बारे में बताते हैं, जो कभी पूरी न हो सकीं...
राज कपूर और नरगिस की दास्तान आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। राज और नरगिस एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सालों साल साथ रहने के बावजूद भी राज कपूर और नरगिस एक नहीं हो पाए थे।
दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी 1951 में फिल्म ‘तराना’ के सेट पर शुरू हुई थी। यह क्लासिक कपल ‘संगदिल’ और ‘अमर’ जैसी फिल्में करने के बाद ‘मुगल-ए-आजम’ में दिखा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वक्त था जब दोनों का रिश्ता सगाई तक पहुंच चुका था। पर 1957 में ‘नया दौर’ के कोर्ट केस ने उनके रिश्ते में दरार ला दी। दोनों कभी एक न हो सके और मधुबाला की दर्दनाक मौत हो गई।
सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन और जयललिता
साउथ के सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन और जयललिता की लव स्टोरी भी किसी से छुपी नहीं है। 1965 में एमजीआर ने जयललिता को पहली बार देखा था। दोनों ने साथ में बैक टू बैक 28 फिल्में की थीं। एमजीआर शादीशुदा थे, लेकिन उनके और जयललिता के बीच प्यार का रिश्ता पनप चुका था। हालांकि, दोनों कभी एक नहीं हो पाए।
अमिताभ बच्चन और रेखा आज भी लोगों के लिए क्लासिक कपल बने हुए हैं। 1976 में फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट से शुरू हुआ ये सिलसिला 1978 में फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के दौरान माया नगरी की गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। बाद में जया बच्चन ने रेखा को अमिताभ से उनके रिश्ते को लेकर चेताया तक था। जया की बातें सुनकर रेखा ने अमिताभ से दूरी बना ली थी।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान खान- ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आ गई और 2002 में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। ऐश्वर्या ने सलमान पर शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सलमान और ऐश्वर्या के बीच का झगड़ा सड़क पर आ गया। सलमान खान के सनकी सुभाव के चलते दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।
2000 में करीना कपूर और शाहिद कपूर फैंस के फेवरिट कपल में से एक हुआ करते थे। साल 2004 में फिल्म ‘फिदा’ के सेट पर दोनों का रोमांस स्टार्ट हुआ था। दोनों की जोड़ी को ‘जब वी मेट’ में नजर आई थी। हालांकि, असल जिंदगी में दोनों का रिश्ता 2007 में हमेशा के लिए खत्म हो गया, और 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर उनकी बेगम बन गई थीं।