Get App

Varanasi Release Date: आईमैक्स में आएगी ‘वाराणसी’, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलीज डेट कंफर्म

Varanasi Release Date: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ अब फैंस के बेहद करीब है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। संगीत एमएम कीरावानी का है और फिल्म 2027 की गर्मियों में रिलीज होगी, आईमैक्स फॉर्मेट में तैयार की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 12:51 PM
Varanasi Release Date: आईमैक्स में आएगी ‘वाराणसी’, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलीज डेट कंफर्म
Varanasi Release Date: फिल्म की रिलीज 9 अप्रैल, 2027 तय कर दी है।

भारतीय सिनेमा के प्रेमियों के लिए ‘वाराणसी’ किसी सपने के सच होने जैसा है। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं, जिनकी हिट फिल्मों ने न केवल टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड में भी धमाल मचाया है। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ हफ्ते पहले सामने आया था, जिसने फैंस के बीच उत्साह और जिज्ञासा को और बढ़ा दिया। ‘वाराणसी’ एक भव्य एक्शन और ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावानी ने हाल ही में खुलासा किया कि यह फिल्म 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेकर्स ने इसे श्री राम नवमी के खास मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है। फिल्म का बजट भारी, स्क्रीनप्ले विजयेंद्र प्रसाद का और आईमैक्स फॉर्मेट में शूटिंग इसे दर्शकों के लिए और भी आकर्षक बनाती है।

कब होगी रिलीज?

‘वाराणसी’ में टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म के अहम किरदार निभा रहे हैं। लंबे समय से फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज 9 अप्रैल, 2027 तय कर दी है। टीम ने इसे श्री राम नवमी के खास मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है, और जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें