एसएस राजामौली की फिल्मों ने हमेशा ही भारतीय सिनेमा में एक अलग छाप छोड़ी है। ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्में न केवल दर्शकों के बीच हिट हुईं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाया और 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड स्थापित किए। उनकी फिल्मों की खासियत सिर्फ बड़ी कहानी या दमदार एक्शन ही नहीं है, बल्कि उनका ‘लार्जर देन लाइफ’ अंदाज और ग्रैंड विजुअल्स हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। अब राजामौली अपने नए प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ के साथ वापसी कर रहे हैं, जो इस समय फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
