Varun Dhawan Sonu Nigam Dance: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म वरुण धवन- जान्हवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का हाल में ही टीजर रिलीज कर दिया गया था। इस मूवी के टीजर को फैन्स काफी पसंद किया हैं। लोगों को इस टीजर में वरुण धवन की कॉमेडी और जान्हवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज फिर से देखने को मिलने वाला है। वहीं अब फिल्म का पहला डांस नंबर रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले वरुण ने एक डांस वीडियो शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण कैप लगाए कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ सिंगर सोनू निगम नजर आ रहे हैं। उन्होंने जीन्स और शर्ट पहना हुआ है। दोनों 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के रिलीज हुए पहले डांस नंबर तुझे लगे न नजरिया पर डांस करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन लिखा- मेरा बचपन का गाना। स्कूल में डांस से लेकर भाई की शादी तक, इसी गाने पर नाचा हूं। ये मेरा पसंदीदा गाना है। गाना 3 सितंबर को रिलीज़ होगा। बता दें ये गाना सोनू निगम ने ही सालों पहले एलबम के तौर पर रिलीज किया था। अब इसका रीमेक इस फिल्म में दिखने वाला है।
कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर की शुरुआत वरुण धवन से होती है, जो बाहुबली के गैटप में दिखते हैं. वह अपने दोस्त से पूछते हैं लग रहा हूं न एक दम बाहुबली....। इस पर उनका दोस्त कहता है कि वह रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहे हैं। फिल्म एक बार फिर से वरुण सनी बनकर कॉमेडी करते दिखने वाले हैं। वहीं जान्हवी कपूर छोटे शहर की लड़की। इस मूवी में रोहित सराफ, सान्य मल्होत्रा जैसे कई दिग्गज सितारे दिखेंगे।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से होने वाला है। शशांक खेतान ने इस फिल्म के निर्देशित किया है, जिन्हें 'धड़क', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों की कमान संभाली थी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ भी लीड रोल निभा रहे हैं।