Get App

Varun Dhawan Sonu Nigam Dance: सोनू निगम संग सनी संस्कारी ने थिरकाए पैर, सिंगर का शानदार डांस देख फैंस की आंखें रह गई फटी

Varun Dhawan Sonu Nigam Dance: वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ सोनू निगम भी नजर आ रहे हैं। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 1:45 PM
Varun Dhawan Sonu Nigam Dance: सोनू निगम संग सनी संस्कारी ने थिरकाए पैर, सिंगर का शानदार डांस देख फैंस की आंखें रह गई फटी
सोनू निगम संग सनी संस्कारी ने थिरकाए पैर

Varun Dhawan Sonu Nigam Dance: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म वरुण धवन- जान्हवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का हाल में ही टीजर रिलीज कर दिया गया था। इस मूवी के टीजर को फैन्स काफी पसंद किया हैं। लोगों को इस टीजर में वरुण धवन की कॉमेडी और जान्हवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज फिर से देखने को मिलने वाला है। वहीं अब फिल्म का पहला डांस नंबर रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले वरुण ने एक डांस वीडियो शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण कैप लगाए कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ सिंगर सोनू निगम नजर आ रहे हैं। उन्होंने जीन्स और शर्ट पहना हुआ है। दोनों 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के रिलीज हुए पहले डांस नंबर तुझे लगे न नजरिया पर डांस करते दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन लिखा- मेरा बचपन का गाना। स्कूल में डांस से लेकर भाई की शादी तक, इसी गाने पर नाचा हूं। ये मेरा पसंदीदा गाना है। गाना 3 सितंबर को रिलीज़ होगा। बता दें ये गाना सोनू निगम ने ही सालों पहले एलबम के तौर पर रिलीज किया था। अब इसका रीमेक इस फिल्म में दिखने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें