Dinesh Hingoo: वेटरन एक्टर दिनेश हिंगू के पास इलाज कराने के नहीं पैसे, 86 साल की उम्र में मांग रहे काम

Dinesh Hingoo: 86 साल की उम्र में भी काम करने को लेकर बात करते हुए दिनेश हिंगू ने कहा कि जाता हूं कभी कभी। मुझे काम भी जरूरत है, ताकि मैं अपना इलाज करा सकूं।

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 1:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वायरल हो रहे वीडियो में दिनेश हिंगू बता रहे हैं कि मैं 86 साल का हूं। मैं कभी-कभी काम पर जाता हूं। हाल ही में मैं गिर गया था और मुझे चोट लग गई थी।

Dinesh Hingoo: दिग्गज कॉमेडियन दिनेश हिंगू ने 1967 से 2010 तक काम किया है। वे 300 से ज़्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीत चुके हैं। अब एक्टर 86 साल के हैं, और उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्हें अभी भी काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है, क्योंकि उन्हें डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसों की ज़रूरत है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिनेश हिंगू कहते हैं, “मैं 86 साल का हूं। मैं कभी-कभी काम पर जाता हूं। हाल ही में मैं गिर गया था और मुझे चोट लग गई थी। अब ठीक है, लेकिन मुझे डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसों की ज़रूरत है। उन्होंने आगे कहा, डॉक्टर कभी 5000 रुपये मांगते हैं, कभी 6000 रुपये। कैरेक्टर आर्टिस्ट को इतने पैसे नहीं मिलते।


एक्टर ने कहा कि मैंने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में काम किया है। मैंने गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में भी काम किया है। दिनेश हिंगू ने यह भी बताया कि 86 साल की उम्र में भी वे कभी-कभी काम पर जाते हैं। उन्हें डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे चाहिए। उनके कुछ सबसे यादगार कॉमेडी कामों में 'बाज़ीगर', 'हमराज़', 'साजन' और 'नो एंट्री' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। पारसी किरदारों के रूप में उनकी कॉमेडी आज भी फ़िल्म देखने वालों की यादों में ताज़ा है।

उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है, जिनमें दूरदर्शन के सीरियल भी शामिल हैं। उनके सबसे मशहूर किरदार 1990 के दशक और 2000 के दशक के आखिर में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हुए, लेकिन उन्होंने आर्थिक कारणों से बाद में भी काम करना जारी रखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।