Get App

Jeetendra Health update: जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़ाकर सीढ़ियों पर गिरे जितेंद्र, बेटे तुषार कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट

Jeetendra: संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। मुंबई में उनकी प्रेयर मीट में जाते समय एक्टर जितेंद्र का बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें कोई चोट तो नहीं आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 5:29 PM
Jeetendra Health update: जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़ाकर सीढ़ियों पर गिरे जितेंद्र, बेटे तुषार कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट
Jeetendra: एक्टर जितेंद्र का अंदर जाने से पहले उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे गिर गए

Jeetendra: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान का 7 नवंबर निधन हो गया। वहीं 10 नवंबर को मुंबई में जरीन खान के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। जरीन खान को श्रद्धांजलि देने दिग्गज एक्टर जितेंद्र भी प्रेयर मीट में पहुंचे। लेकिन अंदर जाने से पहले उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें कोई चोट तो नहीं आई। फैंस जितेंद्र का ये वीडियो देख कर काफी उनके लिए काफी परेशान है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक्टर के बेटे तुषार कपूर ने बताया कैसी है जितेंद्र की तबीयत।

मुंबई के JW मैरियट होटल में जरीन खान की प्रेयर मीट में फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, सुजैन खान और मलाइका अरोड़ा सहित कई सितारे पहुंचे थे।

जमीन पर गिरे जितेंद्र

तुषार कपूर ने बॉम्बे टाइम्स को कन्फर्म किया, "वह बिल्कुल ठीक हैं। उनके मुताबिक, यह बस एक मामूली चोट थी।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब 83 साल के जितेंद्र जरीन खान के प्रार्थना सभा में एंट्री कर रहे तो उन्हें एंट्रेंस के पास मौजूद सीढ़ी का अंदाजा नहीं हुआ और वे फिसलकर गिर नीचे गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए। आसपास मौजुद गार्ड ने तुरंत उन्हें उठाया। गिरने के बाद जितेंद्र घबराए नहीं और उठने के बाद जितेंद्र ने बताया की वे बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए अंदर चले गए। सोशल मीडिया पर जितेंद्र के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें