Get App

Coal India Share Price: सरकारी कंपनी का शेयर 5% चढ़ा, अक्टूबर में उत्पादन और ऑफटेक 19% बढ़ने से खरीद बढ़ी

Coal India Share Price: अप्रैल-अक्टूबर अवधि में कोल इंडिया का उत्पादन सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत बढ़कर 38.82 करोड़ टन हो गया। सितंबर 2026 तिमाही में कोल इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़ गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 4:10 PM
Coal India Share Price: सरकारी कंपनी का शेयर 5% चढ़ा, अक्टूबर में उत्पादन और ऑफटेक 19% बढ़ने से खरीद बढ़ी
कोल इंडिया का अक्टूबर में उत्पादन 6.72 करोड़ टन रहा। ऑफटेक 7.03 करोड़ टन रहा।

सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के शेयरों में 2 नवंबर को दिन में लगभग 5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 407.80 रुपये के हाई तक गया। बाद में 407.40 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में तेजी की एक प्रमुख वजह है कोयला उत्पादन और ऑफटेक का अक्टूबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ना। एक दूसरी वजह यह भी है कि कंपनी की सब्सिडियरी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स ने IPO का ड्राफ्ट जमा किया है।

कोल इंडिया का अक्टूबर में उत्पादन सालाना आधार पर 19.3 प्रतिशत बढ़कर 6.72 करोड़ टन हो गया। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 5.64 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कंपनी का ऑफटेक सालाना आधार पर 18.7 प्रतिशत बढ़कर 7.03 करोड़ टन हो गया। एक साल पहले यह 5.92 करोड़ टन था। वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में कोल इंडिया का उत्पादन सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत बढ़कर 38.82 करोड़ टन हो गया। इन 7 महीनों के दौरान ऑफटेक 9.2 प्रतिशत बढ़कर 45.46 करोड़ टन रहा।

Coal India की ​सब्सिडियरीज का हाल

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने अक्टूबर में 2.08 करोड़ टन के साथ सबसे अधिक उत्पादन दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 25.3 प्रतिशत अधिक है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 1.43 करोड़ टन का उत्पादन किया, जो 17.4 प्रतिशत की वृद्धि है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। उत्पादन 64.7 प्रतिशत बढ़कर 59 लाख टन हो गया। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) का उत्पादन 27.9 प्रतिशत बढ़कर 46 लाख टन रहा, जबकि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का उत्पादन 26.1 प्रतिशत बढ़कर 73 लाख टन हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें