साउथ सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा ने संक्रांति का त्योहार परिवार के साथ मनाते हुए फैंस को परंपरागत स्वैग का नजारा दिखाया। पारंपरिक पंचकट्टू धोती-कुर्ते में सजे विजय का ट्विर्ल्ड मूंछों वाला अवतार सोशल मीडिया पर छा गया। भाई आनंद देवरकोंडा, माता-पिता के साथ क्लिक की गई तस्वीरों और वीडियो में उन्होंने समृद्धि के प्रतीक दूध उबालने की रस्म निभाई, जो नए साल की शुरुआत और समृद्धि का संदेश देती है।
