Get App

Ranabaali: विजय-रश्मिका मंदाना का माइथ्री मूवी मेकर्स ने 'राणाबाली' के सेट पर किया ग्रैंड वेलकम, शेयर की खूबसूरत फोटोज

Ranabaali: 'राणाबाली' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले दर्शकों की पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक साथ ला रही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 12:30 PM
Ranabaali: विजय-रश्मिका मंदाना का माइथ्री मूवी मेकर्स ने 'राणाबाली' के सेट पर किया ग्रैंड वेलकम, शेयर की खूबसूरत फोटोज
विजय-रश्मिका मंदाना का माइथ्री मूवी मेकर्स ने 'राणाबाली' के सेट पर किया ग्रैंड वेलकम

Ranabaali: 'राणाबाली' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें विजय देवरकोंडा एक खतरनाक योद्धा के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म भारत के इतिहास के उन पन्नों से जुड़ी एक दमदार कहानी को पर्दे पर लाएगी, जिनके बारे में दुनिया को ज्यादा पता नहीं है।

'राणाबाली' के जरिए माइथ्री मूवी मेकर्स दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक साथ ला रहे हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म असल जीवन की घटनाओं से प्रेरित एक दमदार ड्रामा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में हर कोई इस जोड़ी की पावरफुल केमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब है।

आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है, जिसमें विजय और रश्मिका 'राणाबाली' की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। शादी के बाद जैसे ही ये दोनों सेट पर लौटे, टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। सेट पर केक काटकर सेलिब्रेशन हुआ और सबने इस नए कपल को उनकी शादीशुदा जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाइयां दीं।

फोटो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “राणाबाली - जयम्मा thedeverakonda - rashmika_mandanna सेट पर वापस आ गए हैं। एक अटूट बंधन... टीम #Ranabaali ने सेट पर सेलिब्रेशन के साथ न्यूली वेड्स को विश किया 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें