'राणाबाली' के रोमांटिक सॉन्ग को अजय-अतुल ने कंपोज किया है। यह गाना फिल्म के दमदार बैकड्रॉप के बीच एक दिल को छू लेने वाला प्यार का एहसास लेकर आता है। इस कहानी में भारतीयों के खिलाफ ब्रिटिश द्वारा किए गए अत्याचारों के क्रूर इतिहास को दिखाया गया है, जिसकी क्रूरता को अक्सर नाजियों के अत्याचारों से भी ज्यादा खौफनाक माना गया है।
राणाबाली अपने ऐलान के समय से ही साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी बेहद पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली है।
फिल्म के जरिए माइथ्री मूवी मेकर्स एक अनकही ऐतिहासिक कहानी पेश करने वाला है। अपने ऐलान के बाद से ही मेकर्स ने शानदार कैरेक्टर पोस्टर, गाने और खास झलकियों के साथ फिल्म को देखने के लिए बेसब्री बढ़ा दी है, जिससे फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। बता दें कि राणाबाली इस दशहरा के पावन अवसर पर अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।
'राणाबाली' को लेकर दर्शको के बीच समय के साथ उत्साह बढ़ते जा रहा है, ऐसे में इसमें इजाफा करते हुए मेकर्स ने इसके पहले गाने की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जारी किये गए इस जबरदस्त अपडेट के साथ, मेकर्स ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के शानदार स्प्लिट पोस्टर साझा किये हैं। म्यूजिकल जोड़ी अजय-अतुल ने इस कमाल के गाने को कंपोज किया है, जिसे मेकर्स कुल पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज करेंगे।
इस अपडेट की जानकारी साझा करते हुए मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर संग अनाउंसमेंट कर लिखा है, "साल का सबसे ज़्यादा इंतज़ार किया जाने वाला लव सॉन्ग एक बार फिर आपकी प्लेलिस्ट पर छाने के लिए तैयार है। Ranabaali का पहला गाना 21 सितंबर को रिलीज होगा। EndhayyaSaami – तेलुगु...., YedhayyaSaami – तमिल...., EntheKannaala – मलयालम...., EnayyaSaami - कन्नड़, OMereSaajan - हिंदी। राणाबाली का ग्रैंड रिलीज 16.10.26 को दुनिया भर में होगा।"
राणाबाली को राहुल संकृत्यायन के डायरेक्शन में बनाया गया है। बतौर लीड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों बिल्कुल अलग और कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं, जो कि बिल्कुल नया और ज्यादा रॉ है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय-अतुल के शानदार म्यूजिक के साथ 'राणाबाली' अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए तैयार है।