Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में इस साउथ सुपरस्टार की हुई एंट्री, इस किरदार में आ सकते हैं नजर

Ramayana: रणबीर कपूर यश जैसे सुपरस्टार से सजी फिल्म 'रामायणम्' को लेकर आए दिन नए और बड़े अपडेट सामने आते हैं। एक और ऐसा ही अपडेट सामने आया है कि फिल्म में नया साउथ सुपरस्टार एड होने जा रहा है।

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 11:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में इस साउथ सुपरस्टार की हुई एंट्री

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' के किरदार में, साई पल्लवी ' सीता' के किरदार में दिखेंगी। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में यश, सनी देओल और लारा दत्ता जैसे एक्टर अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो एक और साउथ सुपरस्टार जल्द ही 'रामायण' की स्टारकास्ट में शामिल होने वाला है।

निर्देशक नितेश तिवारी एक बड़े एक्टर को कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं। बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि विजय सेतुपति होने वाले हैं। मूवी सिंगापुर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स उन्हें रावण के छोटे भाई 'विभीषण' ऑफर करना चाहते हैं। रामायण में विभीषण का किरदार बेहद अहम रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी और निर्माताओं की फिलहाल विजय सेतुपति के साथ कई चीजों पर बात हो रही है। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति फिल्म के लिए हां करते हैं, तो उन्हें माइथोलॉजिकल फिल्म में देखना फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग होने वाला है।


साल 2026 की इस बिग बजट फिल्म में रणबीर कपूर साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके अलावा, यश, सनी देओल, रवि दूबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

'रामायण' को दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 2026 दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये के आसपास आंका गया है। खास बात यह है कि 'केजीएफ' स्टार यश इस फिल्म में सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।