Get App

Gustaakh Ishq Trailer: उस्ताद अर्ज किया है...., पुरानी दिल्ली की गलियों में लिखी गई एक कहानी, जो रह जाएंगी दिल में एक निशानी की तरह

Gustaakh Ishq Trailer: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म गुस्ताख इश्क नवंबर में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। मनीष मल्होत्रा इस फिल्म से बतौर निर्माता डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 10, 2025 पर 3:33 PM
Gustaakh Ishq Trailer: उस्ताद अर्ज किया है...., पुरानी दिल्ली की गलियों में लिखी गई एक कहानी, जो रह जाएंगी दिल में एक निशानी की तरह
उस्ताद अर्ज किया है...., पुरानी दिल्ली की गल्लियों में लिखी गई एक कहानी

Gustaakh Ishq Trailer: दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब फिल्म निर्माता बनकर अपनी पहली फिल्म गुस्ताख इश्क को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 28 नवंबर 2025 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

गुस्ताख इश्क बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म मनीष मल्होत्रा का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो क्लासिक प्रेम कहानियों की रूह को संजोते हुए एक नई दास्तान कहने जा रहा है। फिल्म में शानदार कलाकारों की टीम है। इसमें विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह नजर आने वाले हैं, जो दर्शकों को एक अनोखी मोहब्बत की दुनिया में ले जाएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।

ट्रेलर की शुरूआत विजय वर्मा की शायरी से होती हैं, जो नसीरुद्दीन शाह यानी बाबा को इम्प्रेस करने की कोशिश में लगे रहते हैं। विजय के किरदार का नाम पप्पन होता है। जिसकी दिल्ली में फातिमा सना शेख उर्फी मिन्नी से मुलाकात होती है। दोनों को इश्क हो जाता है। फिर खुलता है पप्पन के धोखे का राज....फिल्म में शायरियां खूब सुनने को मिलने वाली है। फिल्म आपको 90 के दशक के रोमांस में ले जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें