Matka King: 'मटका किंग' ने जीता सबका दिल, क्रिएटर्स और स्टार्स ने मनाया सक्सेस का जश्न

Matka King: प्राइम वीडियो की 'मटका किंग' ने रिलीज होते ही सबका दिल जीत लिया है। क्रिएटर्स और स्टार्स ने सीरीज को मिले रिस्पॉन्स को साथ सेलिब्रेट किया है।

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
विजय वर्मा स्टारर मटका किंग को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले की बेहतरीन कहानी और उनके अनोखे विजन की भी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Matka King: प्राइम वीडियो की सीरीज 'मटका किंग' ने अपनी रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है, और लोग इस सीरीज पर जमकर अपना प्यार और तारीफें बरसा रहे हैं। विजय वर्मा की जानदार और गहरी परफॉर्मेंस से लेकर पूरी स्टार कास्ट के शानदार काम तक, दर्शकों ने खुलकर अपनी पसंद जाहिर की है।

वहीं डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले की बेहतरीन कहानी और उनके अनोखे विजन की भी हर तरफ चर्चा हो रही है। इसी कामयाबी और प्यार का जश्न मनाने के लिए 'मटका किंग' की पूरी फैमिली सिद्धार्थ रॉय कपूर (रॉय कपूर फिल्म्स) के घर पर एक प्यारी और यादगार गेट-टुगेदर के लिए इकट्ठा हुई। इस शाम को और भी खास बनाया शो के क्रिएटर्स नागराज पोपटराव मंजुले और अभय कोरन्ने ने, जिनके साथ कास्ट के सदस्य विजय वर्मा, सई ताम्हणकर और भूपेंद्र जादावत भी इस खुशी में शामिल हुए।

वहीं निखिल मधोक (डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया), साहिरा नायर (हेड ऑफ हिंदी स्क्रिप्टेड सीरीज, प्राइम वीडियो इंडिया) और स्तुति रामचंद्र (डायरेक्टर और हेड ऑफ प्रोडक्शन एंड पोस्ट, इंटरनेशनल ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया) ने भी एक साथ आकर सीरीज को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का जश्न मनाया।


अभय कोरन्ने द्वारा क्रिएट और लिखी गई, और नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा क्रिएट, लिखित और निर्देशित 'मटका किंग' में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर लीड रोल्स में हैं। इनके साथ ही विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगडे, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

रॉय कपूर फिल्म्स, आटपाट और एसएमआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिदवानी और आशीष आर्यन द्वारा प्रोड्यूस की गई यह सीरीज अब विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।