Friday OTT Releases: 'मटका किंग' से लेकर 'अस्सी' तक, इस शुक्रवार तहलका मचाने ओटीटी पर आ रही ये फिल्में

Friday Releases: सिनेमाघरों में जहां इस शुक्रवार अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' दस्तक देने वाली है। वहीं OTT पर नए शोज और फिल्‍में आपका घर बैठे मनोरंजन करेंगी । इनमें 'टोस्‍टर', विजय वर्मा की 'मटका क‍िंग', तापसी की 'अस्‍सी', से लेकर कई और बड़े नाम शामिल है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 12:08 PM
Story continues below Advertisement
OTT लवर्स के लिए यह वीकेंड प्यार, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर होने वाला है। ओटीटी पर कई फिल्में दस्तक दे रही है।

Friday Releases: OTT लवर्स के लिए यह वीकेंड प्यार, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर होने वाला है। जी हां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच एक तरफ बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की नई बड़ी फिल्‍में और सीरीज हिंदी के दर्शकों को को एंटरटेन करेंगी। वहीं ओटीटी पर कई सीरीज भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Ustaad Bhagat Singh -April 16- Netflix

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम पवन कल्‍याण स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। पवन कल्याण इसमें एक बागी स्‍वभाव वाले वन अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्‍म न्याय और अपने गुरु की विरासत को बचाए रखने की कहानी है।


Youth-April 16-Netflix

'यूथ' एक तमिल रोमांटिक-ड्रामा है। कहानी प्रवीण नाम के एक 15 साल के स्‍टूडेंट के ईर्द-गिर्द घूम सकती है, जो पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा 'सच्चे प्यार' की तलाश पर ध्यान देता है। टीनएज में कई दिल टूटने वाले अनुभवों और अचनाक आई फैमली प्रॉब्लम्स उसे बदल देती हैं।

Assi-April 17- ZEE5

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी अस्सी सिनेमाघरों में फेल रही। लेकिन अब यह ओटीटी पर दिल जीतने के लिए तैयार है। तापसी पन्नू फिल्म में लीड रोल में दिख रही हैं। वह इस फिल्‍म में एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा के साथ लौटी हैं। 'अस्सी' की कहानी एक स्कूल टीचर की है, जो एक हादसे के बाद से कानूनी लड़ाई लड़ना शुरू करती है।

Matka King-April 17-Prime Video

विजय वर्मा स्टारर यह नई सीरीज 1960 के दशक के बॉम्‍बे के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। जहां तेजी से सबकुछ चेंज होता दिखेगा। 'सैराट' फेम निर्देशक नागराज मंजुले ने इसमें शहर के सबसे फेमस जुआ साम्राज्य के उदय की कहानी को पेश किया है। विजय वर्मा ने बृज भट्टी का रोल निभाया है, जो एक होशियार कपास व्यापारी है और गण‍ित का खिलाड़ी है।

Do Deewane Seher Mein-April 17-Netflix

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्‍टारर 'दो दीवाने सहर में' एक खूबसूरत कहानी है। इसमें मुंबई में रहने वाला शशांक को हकलाने की आदत है। वहीं दूसरी तरफ रोशनी है। वह अपने बॉडी शेप को लेकर हीन भावना महसूस करती है। दोनों मिलते हैं। फिल्म आपको एक खूबसूरत कहानी के साथ-साथ खुद से प्यार करना सिखाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।