Vikram Bhatt: 13.5 करोड़ के एक और मामले में विक्रम भट्ट पर मामला दर्ज, बेटी कृष्णा भट्ट सारदा का नाम भी शामिल

Vikram Bhatt: एक बिजनेसमेन ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट सारदा पर 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
13.5 करोड़ के एक और मामले में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर मामला दर्ज

Vikram Bhatt: फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट एक और धोखाधड़ी मामले में फंस गए हैं। एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई है कि फिल्म निर्माता और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट सारदा ने उनसे 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बाप-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम और कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज कराने वाले कारोबारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उससे 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म और अन्य बिजनेस प्रोजेक्ट से पर्याप्त लाभ का वादा करके रूपए लिए थे। काफी दिन तक प्रोफिट न मिलने पर कारोबारी ने पुलिस से संपर्क किया। मामला दर्ज होने के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

यह घटना ऐसे समय घटी है जब विक्रम और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस ने एक अलग मामले में 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी एक अन्य बिजनेसमेंन में वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों वाली शिकायत के बाद हुई थी। उन्हें मुंबई में राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया और कानूनी कार्यवाही के लिए उदयपुर ले जाया गया।


इंदिरा आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर के संस्थापक अजय मुर्डिया ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के वकील का दावा है कि फिल्म परियोजनाओं के लिए आवंटित धनराशि को फर्जी बिलों और वाउचरों के जरिए गबन किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “हमने मुंबई में फिल्म निर्माता के ठिकानों से सबूत जुटाए हैं। कुछ बिल भी मिले हैं। हम उनकी सत्यता की जांच कर रहे हैं। फिल्म निर्माता की टीम ने जांच में पूरा सहयोग नहीं किया।”

5 जनवरी को राजस्थान उच्च न्यायालय ने विक्रम और उनकी पत्नी द्वारा एफआईआर रद्द करने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया। उनके वकील ने धोखाधड़ी के सभी आरोपों को नकार दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।