Get App

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी की नेशनल अवॉर्ड फेलिसिटेशन में होगा बहुत कुछ खास, इस खास चीज को पहन पहुंचेगे राष्ट्रपति भवन

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी जल्द ही 12वीं फेल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर का सम्मान अपने नाम करने वाले हैं। यह दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 5:45 PM
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी की नेशनल अवॉर्ड फेलिसिटेशन में होगा बहुत कुछ खास, इस खास चीज को पहन पहुंचेगे राष्ट्रपति भवन
विक्रांत मैसी की नेशनल अवॉर्ड फेलिसिटेशन में होगा बहुत कुछ खास

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी आज के समय में अपने करियर के एक सबसे खास पड़ाव पर हैं। बता दें कि वह फिल्म 12वीं फेल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर का सम्मान अपने नाम करने वाले हैं। यह अवॉर्ड न सिर्फ उनकी कला के लिए सम्मान है, बल्कि उनके टेलीविजन से लेकर इंडियन सिनेमा के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में शामिल होने तक की शानदार फिल्मी जर्नी को दिखाता है।

12वीं फेल फिल्म ने देशभर के दर्शकों के दिलों को अपनी कहानी और परफॉर्मेंस से छू लिया। इस फिल्म ने विक्रांत की किरदार को गहराई से निभाने की क्षमता को खूबसूरती से दिखाया। उनके द्वारा फिल्म में निभाया गया मनोज कुमार शर्मा के किरदार को न सिर्फ आज के समय के सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक मन जाता है बल्कि इसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

सूत्रों के अनुसार इस खास पल को और खास बनाने के लिए विक्रांत इस अवॉर्ड फंक्शन की तैयारी में एक पर्सनल टच जोड़ने वाले हैं। दरअसल, वह अपने दादा की घड़ी पहनेंगे, जो उनके लिए एक कीमती पारिवारिक चीज़ है। यह घड़ी उनकी सादगी, नम्रता और असलीपन को दर्शाती है। यह सोच-समझकर किया गया चुनाव उनके जमीन से जुड़े और सरल स्वभाव को दिखाता है, जिसे फैंस हमेशा से पसंद करते आए हैं।

इंडस्ट्री में लगातार अपनी जगह मजबूत कर रहे विक्रांत अब भी उन छोटे छोटे लेकिन अहम पलों का जश्न मनाते हैं , जिन्होंने उन्हें उनकी जड़ों से जोड़ते रखा है। ऐसे में विक्रांत को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड लेते समय अपने परिवार की विरासत का एक हिस्सा साथ लेकर जाते हुए देखना उनके फैंस के लिए गर्व और प्रेरणा का खास पल साबित होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें