Virat Kohli And Anushka Sharma का नाम एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। लेकिन इनका नाम अपने-अपने काम की वजह से नहीं किसी और कारण से मीडिया में छाया है। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें ये मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट और अनुष्का तेजी से एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं और अपने कार में बैठ जाते हैं। इस बीच उनके रास्ते में एक दिव्यांग शख्स सेल्फी लेने के लिए आता है, जिसे दोनों इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं। ये वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये बर्ताव लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया है और लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
