Lizzalazz: विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज़ालाज़ की बोल्ड फोटो को किया 'लाइक', सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Lizzalazz: पिछले साल विराट कोहली का अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करना काफी हैरान कर देने वाला था। एक फिर से विराट के एक लाइक ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
लिजलाज (LizLaz) जर्मन की सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फूडी के साथ-साथ सिंगर हैं। उनका साउथ अफ्रीका से भी गहरा रिश्ता है।

Lizzalazz: भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कोहली ने सोशल मीडिया पर किसी की बोल्ड तस्वीर को लाइक करके फिर से सबका ध्यान खींचा है। गुरुवार रात को यूजर्स ने दावा किया कि विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज़ालैज़ की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है।

इस लाइक ने एक बार फिर ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने गलती से लाइक किया या यह किसी एल्गोरिदम की गड़बड़ी है। इस पर मजाक करते हुए रेडिट के एक यूजर ने लिखा, "अनुष्का बहुत नाराज होंगी।" एक अन्य यूजर ने विराट को एक और प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने का सुझाव दिया-"चीकू भाई प्राइवेट आईडी बना लो..." एक तीसरे यूजर ने कोहली पर तंज कसते हुए इसे "गलती से लाइक किया गया इंटरैक्शन" बताया।

बता दें कि लिजलाज (LizLaz) जर्मन की सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फूडी के साथ-साथ सिंगर हैं। उनका साउथ अफ्रीका से भी गहरा रिश्ता है। वह खास रूप से ट्रैवल और कल्चर व्लॉग्स शेयर करती हैं। भारत में उनकी खास फैन फॉलोइंग है। लिजलाज भारतीय संस्कृति, स्ट्रीट फूड, शहरों (जैसे मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली, हरियाणा) और लोगों से जुड़े एक्सपीरिएंस को दिखाती हैं।

Anushka ke pati ka algrothim is wilding. Mark zuckerberg should resign imo by u/Leather_Community775 in BollyBlindsNGossip


पिछले साल भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब कुछ फैंस ने देखा कि विराट कोहली ने अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया था। इंटरनेट पर मीम की बाढ़ आ गई, जिसके बाद विराट कोहली ने सफाई देते हुए ऐप के एल्गोरिदम को दोषी ठहरा दिया था। उन्होंने लिखा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ़ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि अनावश्यक अटकलें न लगाई जाएं। हालांकि, विराट की सफाई ने आग में घी डालने का काम किया था।

बाद में, अवनीत ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। अपनी फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, अभिनेत्री से ऑनलाइन बड़ी हस्तियों से मिल रहे ध्यान और प्रशंसा के बारे में पूछा गया। मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब दिया, "प्यार ऐसे ही बरसता रहे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात 2013 में एक टीवी एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। 2017 में, उन्होंने इटली में शादी की। इस कपल ने जनवरी 2021 में बेटी का स्वागत किया और उसका नाम वामिका रखा। बाद में फरवरी 2024 में एक बेटे के माता-पिता बने और उसका नाम अकाय रखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।