Shahid Kapoor: 5 दिसंबर 2025 का दिन हिंदी सिनेमा के लिए काफी बड़ा होने वाला है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है। एक के बाद एक सुपरस्टार्स उसी दिन अपनी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। कायदे से तो इस तारीख पर पहला हक शाहिद कपूर का ही हैं। उसके बाद प्रभास ने इस डेट को कंफर्म किया, वहीं आखिर में ‘धुरंधर’ लिए रणवीर सिंह ने भी इसी तारीख को चुन लिया। हांलाकि प्रभास ने माहौल देख अपनी फिल्म द राजा साब की रिलीज को बदल दिया है। वहीं अब इस क्लैश में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह आमने सामने हैं। लेकिन इस बीच शाहिद की फिल्म में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।
शाहिद कपूर लंबे वक्त से Vishal Bharadwaj (विशाल भारद्वाज) की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, रणदीप हु्ड्डा का भी अहम रोल दिखने वाला है। साथ ही विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी इस एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगे। इसी बीच अब जैसे ही रिलीज डेट नजदीक आने लगी है, फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है। फिल्म पहले टाइटल अर्जुन उस्तरा रखा गया था।
शाहिद कपूर की फिल्म के टाइटल पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की मच अवेटेड कमर्शियल फिल्म का नाम अब अर्जुन उस्तरा से बदलकर Romeo रखा गया है। फिल्म के लीड कैरेक्टर को देखते हुए ही यह नाम तय किया गया है। इससे पहले मेकर्स कुछ और नाम पर भी सोच विचार कर रहे थे। जिसमें से एक नाम Evil था। सहमति रोमियो नाम पर बनी हैं। यानी अब इस गैंगस्टर फिल्म में शाहिद कपूर रोमियो बनकर लोगों का जीतेंगे।
बता दें कि यह एक टेलर मेड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे दूसरी फिल्मों की तुलना में अलग तरह से बनाया गया है। वहीं, शाहिद कपूर के अपोजिट फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। फिलहाल उनके कैरेक्टर को लेकर ज्यादा जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है। इसके अलावा फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर भी होने वाला है, जिसे दिशा पाटनी करती दिखेंगी।
शाहिद कपूर की फिल्म का रणवीर सिंह की धुरंधर से बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म की पहली झलक देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं, तो दूसरी ओर शाहिद कपूर की फिल्म के मेकर्स भी तगड़ी प्लानिंग के मैदान में उतरने का प्लान बना रहे हैं।