The Bengal Files: विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म की कहानी आज और बीते कल के बीच में सफर करती है, जिसमें 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे की दिल दहला देने वाली सच्चाई की झलक दिखाई गई है।
