Farrhana Bhatt: क्या 'बिग बॉस 19' में हुई थी फिक्सिंग? फरहाना भट्ट पर पूर्व स्टाफ ने लगाए गंभीर आरोप

Farrhana Bhatt: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप रही अभिनेत्री फरहाना भट्ट इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। शो खत्म होने के बाद जहां उन्हें लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग मिली, वहीं अब उनके पूर्व स्टाफ ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement

बिग बॉस 19 की रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट पर अब सोशल मीडिया धमाल मचा रही हैं। एक पूर्व कर्मचारी ने उन्हें पूरी तरह एक्सपोज कर दिया है। यश नाम के शख्स ने स्क्रीनशॉट्स, वॉट्सऐप चैट्स और ऑडियो क्लिप्स शेयर कर आरोप लगाए कि फरहाना ने न सिर्फ उनकी सैलरी रोकी, बल्कि शो में रनर-अप बनने के लिए एंडेमॉल क्रिएटिव टीम से साठगांठ की। फैंस ट्रोलिंग में जुटे हैं और बसीर अली के एविक्शन को भी इसी साजिश से जोड़ रहे हैं।

यश का दावा है कि वह फरहाना के सोशल मीडिया मैनेजर और पीआर एसोसिएट थे। उन्होंने इंस्टाग्राम-ट्विटर हैंडल मैनेज किए, लेकिन 28 दिसंबर को तय पेमेंट नहीं मिला। "पीआर टीम ने कॉन्ट्रैक्ट किया, सब काम पूरा किया लेकिन पैसे नहीं दिए। कई एडिटर्स को भी परेशान किया," यश ने लिखा। फरहाना के करीबी भास्कर भट्ट (पूर्व सीनियर क्रिएटिव, एंडेमॉल) और आदिल सईद का नाम लिया। आदिल कथित तौर पर क्रिएटिव टीम में थे, कैमरे पर मास्क लगाते थे और यंग फिल्मिस्तान के ओनर हैं। ऑडियो में क्रिएटिव टीम फरहाना की स्टोरी प्रमोट करती नजर आ रही, दूसरे कंटेस्टेंट्स को नीचा दिखाते हुए। एक यूजर बोला, "सच छिपता नहीं। फरहाना ने एंडेमॉल से मिलकर सब प्लान किया, बाकियों की इज्जत मिट्टी में मिलाई।"


फरहाना की टीम यंग फिल्मिस्तान ने जवाब दिया, "फैन से कर्मचारी बने इस शख्स को फरहाना ने भरोसा दिया, मुंबई लाकर सपोर्ट किया। बदले में उसने धोखा दिया।" लेकिन यश के सबूत वायरल हो चुके। फोटोज में फरहाना क्रिएटिव टीम संग हंसती-खेलती दिखीं। फैंस पूछ रहे, "रनर-अप फिक्स्ड था क्या?" गौरव खन्ना ने शो जीता, लेकिन कंट्रोवर्सी फरहाना के पीछे पड़ी है। पहले डेटिंग रूमर्स पर फरहाना ने सफाई दी थी। बिग बॉस के फेवरिटिज्म पर सवाल हमेशा उठते हैं। फरहाना अभी चुप हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आग लग चुकी। अगर आरोप साबित हुए तो करियर पर बट्टा लगेगा।

यही नहीं, आरोप यहीं तक सीमित नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट्स और ऑडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फरहाना की दोस्ती शो की क्रिएटिव टीम से थी। इन रिश्तों के चलते उन्हें शो में रनर-अप बनाने के लिए कथित तौर पर नैरेटिव को प्रभावित किया गया। यहां तक कि प्रतियोगी बसीर अली की एविक्शन को भी इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।farhana (2)

फरहाना भट्ट की दोस्ती भास्कर भट्ट से बताई जा रही है, जो पहले ‘बिग बॉस’ की क्रिएटिव टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यही वजह है कि फैंस अब शो की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि अगर क्रिएटिव टीम के सदस्य किसी प्रतिभागी के पक्ष में काम करें तो शो की विश्वसनीयता पर गहरा असर पड़ता है।

इस विवाद ने फरहाना की छवि को झटका दिया है। जहां एक तरफ वे रनर-अप बनकर सुर्खियों में आई थीं, वहीं अब उन पर लगे आरोपों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एक्सपोज’ कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।