15 अगस्त को Jio Hotstar पर एक दिन के लिए फ्री में देखिए लेटेस्ट फिल्में और सिरीज

Jio Hotstar: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये ओटीटी मंच अपने यूजर्स के लिए कंटेंट मुफ्त में पेश करेगा। इस दिन लॉगइन करने वाले यूजर्स को जियो हॉटस्टार पर मौजूद सारा कंटेंट मुफ्त में देखने का मौका मिलेगा। इस ऑफर का मजा लेने के लिए आपको किसी खास सबस्क्रिप्शन की भी जरूरत नहीं है।

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement
15 अगस्त के दिन जियो हॉटस्टार का पूरा कंटेंट 24 घंटों के लिए फ्री में उपलब्ध होगा।

Jio Hotstar: 15 अगस्त का दिन हम भारतवासियों के लिए बेहद अहम दिन होता है। इस दिन पूरा देश मिल कर आजादी का जश्न मनाता है। इस बार इस दिन को और भी खास बनाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने भी खास तैयार की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये ओटीटी मंच अपने यूजर्स के लिए कंटेंट मुफ्त में पेश करेगा। इस दिन लॉगइन करने वाले यूजर्स को जियो हॉटस्टार पर मौजूद सारा कंटेंट मुफ्त में देखने का मौका मिलेगा।

15 अगस्त के दिन छुट्टी होती है। इस दिन काफी लोग बाहर घूमने या परिवार के साथ समय बिताना चातहते हैं। ऐसे में अगर ओटीटी सबस्क्रिप्शन में छूट मिल जाए तो मजा ही आ जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जियो हॉटस्टार ने अपना पूरा कंटेंट एक दिन के लिए फ्री रखने का फैसला किया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सारा कंटेंट फ्री में देखा जा सकेगा। मतलब यूजर्स की बल्ले-बल्ले है।

जियो हॉटस्टार ने अपनी साइट और ऐप्स पर ‘Proud Indian Proudly Free’ टैगलाइन के साथ 15 अगस्त को फ्री में कंटेंट दिखाने का प्रचार शुरू कर दिया है। इन बैनर्स के साथ ‘Free’ भी लिखा हुआ है। मतलब अब आपका हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन खत्म हो गया है, तब भी इस दिन आप JioHotstar का प्रीमियम कंटेंट देख सकेंगे। इसके लिए मोबाइल या टीवी ऐप में लॉगइन करना होगा। खास बात ये है कि 15 अगस्त को JioHotstar पर ‘सलाकार’ नाम की नई सीरीज भी शुरू हो रही है, जो एक जासूस की कहानी है। 15 अगस्त को फ्री होने की वजह से आप इस सीरीज का लुत्फ भी मुफ्त में उठा पाएंगे।

इस ऑफर का मजा लेने के लिए आपको किसी खास सबस्क्रिप्शन की भी जरूरत नहीं है। इसे कोई भी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उस दिन लॉगइन कर देख सकता है। जियो हॉटस्टार पर कुछ खास कंटेंट हमेशा फ्री में उपलब्ध होते हैं। हालांकि 15 अगस्त के दिन इसका पूरा कंटेंट 24 घंटों के लिए फ्री में उपलब्ध होगा।

15 अगस्त के बाद अगर आप इसे आगे देखना चाहते हैं तो कुछ सस्ते रिचार्ज करवाकर आगे के लिए जारी कर सकते हैं। इसके लिए जियो और एयरटेल दोनों ही यूजर्स के पास कई सस्ते प्लान का विकल्प मौजूद है। जियो यूजर 100 रुपये का रिचार्ज करवाकर अगले तीन महीने के लिए इस ओटीटी मंच का कंटेंट पा सकते हैं। इस 100 रुपये के रिचार्ज में 90 दिनों के लिए 5GB डेटा भी मिलेगा। वहीं, एयरटेल यूजर भी 100 रुपये में 5GB डेटा के साथ जियो हॉटस्टार का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके बाद 90 दिन का एक्सेस लेने के लिए इन्हें 195 रुपये का डेटा वाउचर रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

दर्जनों हिट देने के बाद भी सुष्मिता सेन के पास नहीं था काम, अमेजन-नेटफ्लिक्स मालिकों को फोन कर मांगा काम


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।