Get App

Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर मॉम के साथ देखें ये खास बॉलीवुड फिल्में, मां के साथ रिश्ते को बनाएं और खास

Mother’s Day 2026: मदर्स डे केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम और बलिदान को सम्मान देने का दिन है, जो एक मां अपने बच्चों के लिए करती है। सिनेमा हमेशा से समाज का आईना रहा है, और बॉलीवुड ने समय-समय पर मां के अलग-अलग —चाहे वह 'मिमी' की ममता हो या 'इंग्लिश विंग्लिश' का आत्म-सम्मान को पर्दे पर उतारा है। इस मदर्स डे, यदि आप अपनी मां के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो 7 बॉलीवुड फिल्मों की यह सूची आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड May 09, 2026 पर 23:05
Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर मॉम के साथ देखें ये खास बॉलीवुड फिल्में, मां के साथ रिश्ते को बनाएं और खास

मिमी
कृति सेनन की सुपरहिट फिल्म सरोगेसी के जरिए अप्रत्याशित मातृत्व की जर्नी दिखाती है। मिमी का बच्चे के लिए बलिदान मॉम्स के अनकंडीशनल लव को हाइलाइट करता है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

इंग्लिश विंग्लिश
श्रीदेवी की आखिरी सुपरहिट्स में से एक, जहां एक हाउसवाइफ इंग्लिश सीखकर फैमिली में इज्जत हासिल करती है। मां की स्ट्रगल और सेल्फ-रिस्पेक्ट की कहानी। जियो सिनेमा पर देखें।

हेलीकॉप्टर ईला
काजोल एक ओवरप्रोटेक्टिव मॉम बनी हैं जो बेटे की जिंदगी में दखल देती रहती है। कॉलेज में एडमिशन लेकर वो खुद की ग्रोथ करती है। मां-बेटे के बॉन्ड को मजेदार तरीके से दिखाया।

पंगा
कंगना रनौत एक रिटायर्ड कबड्डी प्लेयर की भूमिका में, जो मॉम बनने के बाद कमबैक करती है। फैमिली सपोर्ट और मातृत्व की ताकत पर बेस्ड यह फिल्म सबका दिल जीत लेगी।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
रानी मुखर्जी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म में नॉर्वे की कोर्ट में बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ती हैं। इंडियन मॉम की फाइटबैक इंस्पायरिंग है। नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।

सीक्रेट सुपरस्टार
आमिर खान प्रोड्यूस्ड, ज़ायरा वसीम की फिल्म जहां तलाकशुदा मां बेटी के सिंगिंग ड्रीम को सपोर्ट करती है। मॉम का सैक्रिफाइस हार्टटचिंग रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें